इंतजार खत्म... टी20 विश्व कप जीत के बाद Natasa Stankovic का पहला पोस्ट, तस्वीर में दिखी खास की झलक

Natasa Stankovic First Post After T20 World Cup: आखिरकार वो पल आ गया है, जिसका हर किसी को बेसब्री से इंतजार था। जी हां, भारत की टी20 विश्व कप जीत के बाद सबको इंतजार था कि नताशा कोई पोस्ट शेयर करें, जो अब एक्ट्रेस ने कर भी दिया है। लोगों को उम्मीद थी कि नताशा जल्दी ही हार्दिक और टीम के लिए कुछ मैसेज शेयर करेंगी। क्या लोगों की ये उम्मीद पूरी हुई या नताशा इस पर अभी भी चुप हैं?

Hardik Pandya, Natasa Stankovic

Hardik Pandya, Natasa Stankovic

विज्ञापन

Natasa Stankovic First Post After T20 World Cup: इस समय देशभर में खुशी का माहौल है। हर कोई भारत की टी20 विश्व कप जीत पर खुशी मना रहा है। जैसे ही भारतीय खिलाड़ियों ने इंडिया की टी20 विश्व कप जीत का बिगुल बजाया तो खबरों के बाजार में सितारे भी चर्चा में आ गए। सेलेब्स ने भारतीय टीम पर खूब प्यार लुटाया और हर किसी की तारीफ की, लेकिन इस जीत पर अभी तक नताशा स्टेनकोविक ने चुप्पी साध रखी है। लोग बार-बार एक्ट्रेस का इंस्टाग्राम देख रहे हैं कि क्या नताशा ने अपने पति हार्दिक या फिर टीम इंडिया के लिए कुछ पोस्ट किया है, तो भई इंतजार खत्म हो चुका है क्योंकि टी20 विश्व कप जीत के बाद नताशा का पहला पोस्ट सामने आ गया है।

टी20 विश्व कप जीत के बाद नताशा ने शेयर किया पहला पोस्ट

नताशा स्टेनकोविक ने टी20 विश्व कप जीत के बाद अपने इंस्टाग्राम पर पहला पोस्ट शेयर किया है। एक तरफ जहां लोगों को उम्मीद थी कि नताशा जल्दी ही टीम या फिर पति के लिए कुछ खास शेयर करेगी, तो भई ऐसा नहीं है। नताशा ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में अपनी ही कई फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने इसके कैप्शन में लिखा कि Fit Check और दिल का इमोजी शेयर किया है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @natasastankovic__

अभी भी हार्दिक या टीम के लिए कुछ नहीं किया शेयर

इससे ये तो साफ है कि नताशा सोशल मीडिया पर अभी भी खूब एक्टिव हैं। हालांकि सवाल ये है कि इतना टाइम गुजरने के बाद भी एक्ट्रेस ने अभी तक टीम की जीत पर कोई रिएक्ट क्यों नहीं किया है? अब भई नताशा ने इस पर चुप्पी क्यों साध रखी है, इस बात को तो वो खुद ही जानती हैं, लेकिन फैंस को उम्मीद थी कि नताशा कुछ जरूर पोस्ट करेगी, जो टीम या फिर हार्दिक के लिए होगा, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि लोगों की ये उम्मीद पूरी नहीं होगी।

Natasa Stankovic

Natasa Stankovic

विज्ञापन

खास के साथ बिता रही टाइम

नताशा के इस पोस्ट पर यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। हालांकि आपको बता देते हैं कि भले ही नताशा ने कोई पोस्ट ना किया हो, लेकिन वो अपने खास के साथ टाइम बिता रही हैं। जी हां, कुछ देर पहले नताशा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें उनके बेटे की झलक नजर आ रही है। जी हां, इस फोटो से ये तो साफ है कि नताशा अपने बेटे के साथ समय बिता रही है। वहीं, नताशा का भारतीय टीम की जीत पर चुप्पी साधना एक बार फिर से हार्दिक और नताशा के अलग होने की खबरों को हवा दे गया। अब देखने वाली बात होगी कि कपल इस पर क्या रिएक्शन देता है?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ