Bigg Boss OTT 3: फेमस रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 अब अपने फिनाले से कुछ ही दूर है। जी हां, शो के इस सीजन को भी जल्दी ही उसका विनर मिल जाएगा। हाल ही में शो में मीडिया की एंट्री हुई और इस दौरान घरवालों को प्रेस के तीखे सवालों का सामना करना पड़ा। वहीं, अब ऐसा लग रहा है कि जैसे-जैसे शो अपने फिनाले के करीब जा रहा है, वैसे-वैसे इसका माहौल और भी गर्म हो रहा है और इसका अंदाजा शो के लेटेस्ट प्रोमो से लगाया जा सकता है।
नया प्रोमो वीडिया रिवील
जी हां, जिया सिनेमा ने हाल ही में शो का नया प्रोमो वीडियो शेयर किया है। इस प्रोमो वीडियो को देखकर साफ समझ आ रहा है कि शो के घर में नए टास्क के साथ नई लड़ाई होने वाली है। नए प्रोमो में सना मकबूल, रणवीर शौरी, लवकेश कटारिया और कृतिका मलिक नजर आ रहे हैं। जहां पहले सना, लव को रोस्ट करती हैं, तो वहीं रणवीर भी इस मौके को नहीं छोड़ते हैं।
सना और रणवीर की बहस
हालांकि इसके बाद सना मकबूल, रणवीर को अपने निशाने पर ले लेती हैं। वहीं, अगर प्रोमो की बात करें तो इसको देखकर लग रहा है कि टास्क के बाद भी रणवीर और सना में खूब बहस होती है। जी हां, सामने आए प्रोमो वीडियो में रणवीर, सना को खूब सुनाते नजर आ रहे हैं। हालांकि अब शो में इस टास्क के बाद क्या नया ड्रामा होने वाला है वो तो आने वाले एपिसोड में ही पता लगेगा, लेकिन अब ये प्रोमो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। साथ ही यूजर्स भी इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
जल्द होगा शो का फिनाले
एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट किया कि रणवीर खुद को स्मार्ट समझ रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा कि अब ये क्या नया ड्रामा होने वाला है। तीसरे यूजर ने लिखा कि गटर छाप सना नहीं, रणवीर है। एक और यूजर ने लिखा कि रणवीर बहुत कुछ कह रहा है। एक अन्य ने लिखा कि सना रॉक, लेकिन रणवीर शॉक्ड। एक और यूजर ने लिखा कि रणवीर जो कर रहा है वो ठीक नहीं है। एक अन्य ने कहा कि इस तरह से शो में करना ठीक नहीं है। इस तरह के कमेंट्स यूजर इस वीडियो पर कर रहे हैं। गौरतलब है कि बिग बॉस का फिनाले जल्दी ही होने वाला है। रिपोर्ट्स की मानें तो 2 अगस्त को शो का फिनाले होगा। ऐसे में घर में मौजूद हर कोई बेहद ध्यान से इस गेम को खेल रहा है।
यह भी पढ़ें- 22 की उम्र में अपनी ही हत्या के लिए दी थी सुपारी! फिर कैसे बदल गई इस मशहूर एक्ट्रेस की लाइफ?
संबंधित खबरें
'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
11 mins agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
18 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
18 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
20 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
21 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
22 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
23 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
23 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
23 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines