Bigg Boss OTT 3: अरमान मलिक के दोगलेपन को Munawar Faruqui ने किया एक्सपोज़, Vishal Pandey का किया सपोर्ट

Munawar Faruqui Roasting Armaan Malik: बिग बॉस ओटीटी 3 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। शो में एक के बाद एक ट्विस्ट और टर्न देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में अब शो में मुनव्वर फारुकी की एंट्री हुई, खबरें आईं कि मुनव्वर बिग बॉस के घर से एक कंटेस्टेंस को बेघर करने के लिए पहुंचे। हालांकि यहां मुनव्वर अपने ही अंदाज में कंटेस्टेंट्स को रोस्ट करते हुए नजर आए। उन्होंने अरमान, लवकेश समेत सभी घरवालों को बहुत ही एंटरटेनिंग वे में रोस्ट किया।

Munawar Faruqui Roasting Armaan Malik

Munawar Faruqui Roasting Armaan Malik

Munawar Faruqui Roasting Armaan Malik: बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में इन दिनों काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो के ग्रैंड फिनाले में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं, ऐसे में कंटेस्टेंट्स ने एक दूसरे को खुलकर टारगेट करना शुरू कर दिया है। बीते दिन शो में बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारुकी पहुंचे जिन्होंने घर में जाकर कंटेस्टेंट्स पर खूब वार किया। मुनव्वर ने घरवालों को अपने ही अंदाज में रोस्ट किया। बारी-बारी से मुनव्वर ने कंटेस्टेंट्स को बुलाया और अपने तीखे सवालों का वार उनपर किया। इसी बीच मुनव्वर ने अरमान मलिक, कृतिका मलिक की जमकर खिल्ली उड़ाई। मुनव्वर ने विशाल पांडे के मामले को एक बार फिर बिग बॉस के घर में उछाला और कहीं ना कहीं वो विशाल को सपोर्ट करते हुए नजर आए।

विज्ञापन

मुनव्वर बोले आप गानों में भी टाइट कपड़े पहनते हो

मुनव्वर फारुकी ने जब कृतिका मलिक को बुलाया तो उन्होंने अरमान मलिक के दोगलेपन को भी सभी के सामने एक्पोज कर दिया। विशाल पांडे को थप्पड़ जड़ने वाले अरमान मलिक से मुनव्वर ने पूछा कि आपके म्यूजिक वीडियो में कृतिका किस तरह के कपड़े पहनती हैं। जिसपर कृतिका ने जवाब दिया कि एक गाने के लिए मैंने बहुत टाइट कपड़े पहने थे। इस पर मुनव्वर फारुकी ने कहा कि जब आप गाने में इतना एक्सपोज कर सकते हो तो फिर जब विशाल ने कहा कि भाभी सुंदर है तो इसमें कहां से गलत बात थी। मुनव्वर फारुकी ने कृतिका मलिक को और भी काफी बातों के लिए अपने ही अंदाज में खरी-खोटी सुनाई।

विज्ञापन

मुनव्वर ने कृतिका के डबल स्टैंडर्ड्स को किया एक्सपोज

मुनव्वर ने कहा जब आप करोड़ों लोगों के सामने सोशल मीडिया पर खुद को एक्सपोज करते हो तो यहां पर आपको क्या दिक्कत हो जाती है अगर कोई आपकी तारीफ करदे। मुनव्वर ने बातों ही बातों में कृतिका के डबल स्टैंडर्ड्स को सभी के सामने रख दिया।

विज्ञापन

मुनव्वर फारुकी ने लवकेश को भी किया रोस्ट

मुनव्वर फारुकी ने घर में पहुंचते ही लवकेश कटारिया को भी रोस्ट किया। हालांकि यहां मुनव्वर और लवकेश ने साथ में बैठकर खाना भी खाया। घर से बाहर आकर भी मुनव्वर ने कुछ ट्वीट्स किए जिसमें उन्होंने सना मकबूल, लवकेश कटारिया और नैजी पर मजाकिया अंदाज में तंज कसा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ