Bigg Boss OTT 3 Lovekesh Kataria Gold Bangles to Shivani Kumari: बिग बॉस ओटीटी 3 तो खत्म हो गया लेकिन शो में कंटेस्टेंट्स के बीच जो रिश्ते बने वो लंबे समय तक कंटेस्टेंट्स के साथ चलने वाले हैं। शो में वैसे तो बहुत से रिश्ते बने। ये सीजन कंटेस्टेंट्स के बीच की दोस्ती को लेकर भी याद किया जाएगा। शो में 4 लोगों के बीच गहरी दोस्ती थी जिसमें शो की विनर सना मकबूल, लवकेश कटारिया, विशाल पांडे और शिवानी कुमारी थीं। इन चारों की दोस्ती के चर्चे घर में और बाहर दोनों जगह बराबर से होते रहे। लवकेश कटारिया और शिवानी कुमारी के बीच भी भाई-बहन का रिश्ता बना था। ऐसे में अब लवकेश कटारिया ने अपनी बहन शिवानी कुमारी को एक बड़ा तोहफा देने के ऐलान किया है। क्या है पूरा मामला इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं।
शिवानी ने लवकेश को बांधी थी राखी
शो के बारे में बात करते हुए लवकेश कटारिया ने कहा कि घर में जैसे ही शिवानी को एक रस्सी मिली उन्होंने तुरंत लवकेश के हाथ पर उसे बांध दिया। शिवानी अक्सर घर के अंदर लवकेश को अपना भाई कहती थी। शिवानी का कोई सगा भाई नहीं है इसलिए विशाल और लवकेश में शिवानी को भाई नजर आता था। अब लवकेश ने इसी के बारे में बात करते हुए कहा है कि वो शिवानी को रक्षाबंधन पर बड़ा गिफ्ट देने की प्लानिंग कर रहे हैं।
शिवानी को सोने के कंगन देंगे लवकेश
शिवानी कुमारी के साथ इस बार लवकेश रक्षा बंधन का त्योहार मनाएंगे तभी तो जब मीडिया ने उनसे पूछा कि शिवानी कुमारी को लेकर आप क्या कहेंगे तो उन्होंने कहा कि शिवानी को मैं सोने के कंगन गिफ्ट करूंगा क्योंकि मैंने उससे वादा किया था कि बाहर जाने के बाद उसे कुछ ना कुछ तोहफा जरूर दूंगा।
लवकेश ने सना मकबूल पर क्या कहा?
शो की विनर सना मकबूल को लेकर जब लवकेश कटारिया से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सना मौज काट रही है। मैं खुश हूं कि अपने ही ग्रुप में से शो की विनर बनी है। इसके अलावा लवकेश ने विशाल के साथ भी अपनी दोस्ती को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि विशाल अपना भाई है और हमेशा मेरा खास रहेगा।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: जीत के बाद बॉयफ्रेंड के साथ कहां गईं Sana Makbul? ट्रॉफी के अलावा मिला खास सरप्राइज
संबंधित खबरें
हिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
29 mins agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
1 hr ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
1 hr agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
3 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
3 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
3 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
13 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
17 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
19 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines