Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में इन दिनों गेम काफी दिलचस्प मोड़ पर पहुंच चुका है, कंटेस्टेट्स की गेम खुलकर अब सामने आ गई है। ट्रॉफी जीतने की होड़ में अब दोस्त भी एक दूसरे के खिलाफ खड़े हो गए हैं। लेकिन अब मेकर्स के एक कदम पर काफी सवाल उठने लगे हैं, क्या लवकेश कटारिया के खिलाफ प्लानिंग हुई, उन्हें आउट करने का साजिश हुई, क्या इलेक्शन कैंपेन में विशाल पांडे, लवकेश कटारिया और शिवानी कुमारी को जानबूझकर एक दूसरे के खिलाफ खड़ा किया गया? ऐसे बहुत सारे सवाल हैं जो शो के फैंस और ऑडियंस अब मेकर्स से पूछ रहे हैं। सौ बात की एक बात ये है कि अगर वीकेंड का वार पर ही वोटिंग के आधार पर किसी एक कंटेस्टेंट का सफर शो में खत्म करना ही था तो 2 दिन पहले हुए इस इलेक्शन कैंपेन टास्क का क्या मतलब था, क्या ये ड्रामेबाजी थी जो शो के मेकर्स ने की इस रिपोर्ट में बात करते हैं।
लवकेश-विशाल हुए एक दूसरे के खिलाफ
लवकेश कटारिया और विशाल पांडे ने इस टास्क में एक दूसरे के खिलाफ जमकर बयानबाजी की। इस टास्क में कंटेस्टेंट्स को एक दूसरे के खिलाफ भाषण देना था। उन्हें बताना था कि क्यों वो घर में रहने लायक हैं और क्यों बाकी दोनों कंटेस्टेंट्स उनसे कम हैं। इस टास्क के दौरान लवकेश ने विशाल की पोल खोल दी। जी हां अरमान मलिक और कृतिका मलिक को लेकर जो विशाल ने कहा था वो सबकुछ एक बार फिर लवकेश इस टास्क में ले आए, जो कि बाकी कंटेस्टेंट्स के लिए काफी शॉकिंग था। विशाल पांडे ने भी लवकेश की ये बात सुनकर अपनी तरफ से सफाई पेश की। वहीं अरमान मलिक और कृतिका एक बार फिर विशाल से खफा नजर आए। उन्होंने विशाल से पूछा कि उनका भाग्यशाली भैया कहने का क्या मतलब था।
शिवानी ने विशाल-लवकेश के खिलाफ बोला
अब बिग बॉस ने टास्क ही कुछ ऐसा दिया था जिसमें दोस्तों को एक दूसरे के खिलाफ बोलना था तो सभी ने जमकर अपना प्रचार किया। शिवानी कुमारी ने भी सना मकबूल, लवकेश और विशाल को लेकर कई ऐसी बातें बोलीं जिसे सुनकर दूसरे कंटेस्टेंट्स काफी खुश हुए। अरमान, रणवीर और साई केतन ने उन बातों पर जमकर ठहाके लगाए।
टास्क में हुई ड्रामेबाजी
इस टास्क में बहुत ड्रामा देखने को मिला। लवकेश, विशाल और शिवानी ने स्टेज पर एक दूसरे के खिलाफ बोला तो सही लेकिन टास्क के खत्म होते ही तीनों ने एक दूसरे को गले लगाया। इस मौके पर सभी काफी इमोशनल नजर आए। कोई भी अपने ही दोस्त के खिलाफ बोलकर खुश नहीं था लेकिन जिस तरह से बिग बॉस ने ये टास्क को डिजाइन किया था। साफ तौर पर वो चाहते थे कि इसमें भर-भर के ड्रामा देखने को मिले और हुआ भी कुछ वैसा ही।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT3: फिनाले से पहले विनर कैंडिडेट की गेम एक्स्पोज़, टॉप 5 से हुआ आउट
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
7 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
8 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
10 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
11 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
13 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
16 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
17 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
18 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
20 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines