Bigg Boss OTT 3: फेमस रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 इन दिनों खबरों के बाजार में चर्चा का विषय बना हुआ है। बीते कुछ दिनों से शो का माहौल भी बेहद गर्म चल रहा है। हाल ही में शो में हुआ थप्पड़ कांड भी बेहद चर्चा का विषय रहा है। एक तरफ जहां विशाल पांडे ने अपनी सफाई पेश की, तो वहीं लव कटारिया ने ना जाने विशाल की बातों का क्या ही मतलब निकाला। हालांकि नॉमिनेशन के बाद भी लव अपने-आपको सेव कर ही लेते हैं, लेकिन मसला ये है कि आखिर ऐसा क्या है कि लव पर ‘बिग बॉस’ की इतनी मेहरबानी है? तो भई ज्यादा दिमाग लगाने की जरूरत नहीं है क्योंकि इसका खुलासा हो गया है?
सोशल मीडिया पर सामने आया पोस्ट
दरअसल, लव बिग बॉस का खास है इसका दावा हम नहीं कर रहे हैं बल्कि इसका दावा तो सोशल मीडिया पर किया जा रहा है। द खबरी ने जैसे ही अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया। वैसे ही इसकी चर्चा होने लगी। द खबरी ने अपने पोस्ट में लिखा कि जियो सिनेमा हेड ऑफ प्रोडक्शन सरवेश सिंह, एल्विश यादव के बेहद करीब हैं और यही एक कारण है कि बिग बॉस ओटीटी 3 में बिग बॉस लव का इतना फेवर लेते हैं। Nepotism at its peak? जैसे ही इंटरनेट पर ये पोस्ट सामने आया, फिर क्या था।
पब्लिक ने ऐसे किया रिएक्ट
जी हां, इस पोस्ट के सामने आते सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ गई और यूजर्स ने इस पर रिएक्ट करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने इस पर लिखा कि जियो सिनेमा को पता है एल्विश की क्या पॉपुलैरिटी है। दूसरे यूजर ने लिखा कि नहीं इस सीजन में कोई नेपोटिज्म नहीं है और लव ओके-ओके खेल रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा कि पूरी इंडस्ट्री में ही नेपोटिज्म चल रहा है। एक और यूजर ने लिखा कि ऐसा लग रहा है कि लव ही विजेता है। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं।
शो में हुआ टास्क
इसके साथ ही अगर शो की बात करें तो हाल ही में शो में टास्क हुआ है, जिसमें ‘बाहरवाले’ ने घर के कैप्टन को चुना है। हाल ही के एपिसोड में सना मकबूल को ‘कैप्टन’ की पावर मिल गई है। हालांकि इस बार देखने वाली बात ये होगी कि घर से किसका पत्ता साफ होगा? साथ ही इस बार ये भी देखना दिलचस्प होगा कि घर में बतौर वाइल्ड कॉर्ड किसकी एंट्री होगी?
यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 3: इस वीकेंड का वार के बाद शो में होगी Wildcard एंट्री, क्या होगा कोई बड़ा धमाका?
संबंधित खबरें
रहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
45 mins agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
1 hr agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
3 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
4 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
4 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
6 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
8 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
9 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
10 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines