Bigg Boss OTT 3 Contestants: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 3‘ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये शो 15 मई, 2024 से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर दस्तक देने के लिए तैयार है। वैसे तो शो को लेकर कई सारे अपडेट्स आए दिन आते रहते हैं लेकिन मेकर्स ने कंटेस्टेंट्स के नाम पर अभी तक सस्पेंस बरकरार रखा हुआ है। हालांकि शो शुरू होने से पहले कई फेमस नाम चर्चा में हैं। इस बीच कंटेस्टेंट की लिस्ट में हीरामंडी: द डायमंड बाजार के एक्टर का नाम भी जुड़ गया है।
इन सेलेब्स के नाम चर्चा में
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में विक्की जैन का नाम काफी चर्चा में है। बता दें कि विक्की को पहले ‘बिग बॉस 17’ में देखा जा चुका है। माना जा रहा है कि वो ओटीटी में भी धमाल मचा सकते हैं। इसके अलावा शो की TRP को बढ़ाने के लिए यूट्यूबर्स को भी शो में लाया जा रहा है। इसके लिए रोहित जिंजुर्के, तुषार सिलावट और आर्यांशी शर्मा को अप्रोच किया गया है। इसके अलावा यूट्यूबर संकेत उपाध्याय का नाम भी चर्चा में है।
यह भी पढ़ें: Bhaiyya Ji Trailer: Manoj Bajpayee के 5 डायलॉग, 3 सीन बेहतरीन, 91 हजार से ज्यादा मिले चुके व्यू
बाकी कंटेस्टेंट की बात करें तो ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में शामिल होने के लिए ईशा मानवीय का नाम भी सामने आ रहा है। हालांकि इसपर अब तक उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। वहीं टीवी शो ‘प्रतिज्ञा’ के अरहान बहल और ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के शहजादा धामी के नाम भी सामने आ रहे हैं। खैर शो में कौन-कौन से सेलेब्स शामिल होंगे ये तो तब ही पता चलेगा जब शो जियो सिनेमा पर टेलीकास्ट होगा।
हीरामंडी के लीड एक्टर का नाम भी शामिल
आपको बता दें कि ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के लिए हीरामंडी: द डायमंड बाजार के मिस्टर कार्टराइट यानी एक्टर जेसन शाह का नाम भी सामने आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ने एक्टर को बिग बॉस ओटीटी 3 के लिए अप्रोच किया है। बता दें कि जेसन शाह पहले भी बिग बॉस के 10वें सीजन में बतौर वाइल्डकार्ड एंट्री कर चुके हैं। हालांकि उस समय हेल्थ इश्यूज के चलते उन्हें शो को बीच में ही अलविदा कहना पड़ा था।
Tags- Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
33 mins agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 hr agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
17 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
21 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
21 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
22 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
23 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 day agoLIVE: बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
1 day ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines