Bigg Boss OTT 3, Anil Kapoor: इन दिनों बिग बॉस ओटीटी 3 खूब सुर्खियों में बना हुआ है। अब भई शो के फिनाले में कुछ ही टाइम रह गया है। ऐसे में शो का चर्चा में रहना, तो लाजिमी है। हालांकि इन दिनों ना सिर्फ शो के कंटेस्टेंट बल्कि शो के होस्ट भी चर्चा में हैं। जी हां, अनिल कपूर इस वक्त सुर्खियों में छाए हुए हैं। दरअसल, इस वक्त अनिल कपूर को बतौर होस्ट बेहद ट्रोल किया जा रहा है। लोगों को कहना है कि सब चलेगा, लेकिन अगली बार से अनिल कपूर को शो का होस्ट ना बनाएं।
यूजर्स को नहीं भा रहे अनिल कपूर
इस वक्त रेडिट पर एक यूजर का पोस्ट चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें कहा गया कि उम्मीद है कि यह आखिरी बार है जब हम अनिल कपूर को वीकेंड का वार में होस्ट के रूप में देखा है। फेक हंसी, फेक गुस्सा, एक होस्ट के रूप में टोटल फेक पर्सनालिटी। जैसे ही से पोस्ट सामने आया, तो लोगों ने इस पर अपना-अपना रिएक्शन दिया। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि भाई वो सोनम कपूर के पिता है और उम्मीद भी क्या की जा सकती है। दूसरे यूजर ने लिखा कि सलमान खान को क्या हुआ? तीसरे यूजर ने लिखा कि ये सबसे फालतू सीजन है।
Hope this is the last we saw Anil Kapoor as a host in weekend ka vaar. Fake laugh, fake anger, total fake personality as a host.
byu/Icy-One-5297 inbiggboss
लोगों ने अनिल कपूर को होस्ट ना बनाने की दी सलाह
एक और यूजर ने कहा कि मैं सलमान खान को बहुत मिस कर रहा हूं। एक अन्य ने लिखा कि मेकर्स को सच में उन्हें इस शो के लिए फिर से होस्ट बनाने पर सोचना चाहिए। “वीकेंड का वार” एपिसोड एक कॉमेडी सर्कस की तरह लगता है। एक और यूजर ने कहा कि फराह चलेगी, करण चलेगा.. ज्यादा से ज्यादा रोहित शेट्टी भी चलेगा लेकिन अनिल को वापस मत लाना। इस तरह के कमेंट्स यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं। लोगों के रिएक्शन देखकर साफ लग रहा है कि वो अगली बार अनिल कपूर को शो के होस्ट के रूप में नहीं देखना चाहते हैं।
अनिल का एक और वीडियो वायरल
इतना ही नहीं बल्कि अनिल का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि रणवीर शौरी के हाथ में शराब की बोतल है। इस वीडियो को लेडी खबरी ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया। वीडियो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया कि बिग बॉस ओटीटी 3 के होस्ट अनिल कपूर, रणवीर शौरी के जरिए नशे और दारुबाजी का प्रचार कर रहे हैं और फिर वो एल्विश यादव से सवाल करते हैं किवह युवाओं को कैसे प्रभावित कर रहे हैं? इस पोस्ट पर भी लोगों ने अनिल कपूर को खूब ट्रोल किया है।
यह भी पढ़ें- TMKOC के ‘गोली’ ही नहीं इन लोगों ने भी छोड़ा है शो, कुछ को मिला नया रिप्लेसमेंट कुछ की जगह अभी भी खाली
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
5 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
8 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
9 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
10 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
10 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
10 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
12 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
12 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
13 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines