---विज्ञापन---

Bigg Boss OTT 3: फिनाले से पहले टॉप 5 फाइनलिस्ट ने काटा गदर, वायरल हुआ वीडियो

Bigg Boss OTT 3: पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में इस वक्त पांच लोग मौजूद हैं। टॉप पांच में सना मकबूल, रणवीर शौरी, नैजी, साई केतन राव और कृतिका मलिक मौजूद हैं। इन पांचों में से कौन शो का विजेता बनकर बाहर निकलेगा ये कल फिनाले में पता लग जाएगा।

---विज्ञापन---

Bigg Boss OTT 3: पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 का फिनाले अब बस कुछ ही दूर है। इसी के साथ शो को उसके तीसरे सीजन का विजेता भी मिल जाएगा। अब जब बिग बॉस ओटीटी 3 अपने फिनाले से कुछ ही दूर है, तो जाहिर है कि इसको लेकर बज भी बनेगा। जी हां, दर्शकों को शो के तीसरे सीजन के विनर का नाम जानने के लिए बेहद एक्साइटमेंट है। हालांकि फिनाले से पहले बिग बॉस के घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट जमकर मस्ती कर रहे हैं।

टॉप 5 फाइनलिस्ट ने की खूब मस्ती

दरअसल, जियो सिनेमा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर बिग बॉस ओटीटी 3 का लेटेस्ट प्रोमो वीडियो शेयर किया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि घर में मौजूद सभी घरवाले बेहद मस्ती कर रहे हैं। एक तरफ जहां टॉप 5 कंटेस्टेंट में विनर बनने की होड़ लगी है, तो वहीं दूसरी ओर सभी घरवाले एक साथ खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

---विज्ञापन---

संजू राठौड़ की आवाज पर झूमे घरवाले

बिग बॉस के लेटेस्ट प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि संजू राठौड़ अपनी आवाज में गाना गा रहे हैं और घरवाले इस पर जमकर मस्ती कर रहे हैं। हर किसी के चेहरे पर एक अलग ही ग्लो भी नजर आ रहा है। इसके साथ ही अगर दूसरे प्रोमो वीडियो की बात करें, तो इसमें भी घरवाले नक्श अजीज के गाने पर जमकर झूम रहे हैं। इस प्रोमो वीडियो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया है कि आ दिखा दें तुझे बिग बॉस वाला डांस।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

---विज्ञापन---

2 अगस्त को होगा फिनाले

गौरतलब है कि शो का फिनाले कल यानी 2 अगस्त को होने वाला है। ऐसे में सभी अपने चाहने वाले को विनर बनते देखना चाहते हैं। हालांकि शो की फाइनल प्रिडिक्शन और टॉप थ्री रेकिंग के अनुसार सना मकबूल- विनर, नैजी- रनर-अप, रणवीर शौरी- सेकंड रनर-अप, साई केतन राव और कृतिका मलिक आखिरी नंबर पर हैं। हालांकि शो के तीसरे सीजन के विनर की ऑफिशियल अनाउंसमेंट शो के फिनाले में ही होगी।

---विज्ञापन---

टॉप पांच में कौन-कौन?

बता दें कि इस वक्त घर में और टॉप पांच में सना मकबूल, रणवीर शौरी, नैजी, साई केतन राव और कृतिका मलिक मौजूद हैं। हाल ही में शो से अरमान मलिक और लव कटारिया को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। शो से बाहर आने के बाद अरमान ने रणवीर को शो का विनर बनते देखने की इच्छा जाहिर की है। वहीं, अपनी वाइफ यानी कृतिका को अरमान इसके बाद विनर देखते हैं। बिग बॉस ओटीटी 3 के विनर का पता 2 अगस्त को फिनाले में लग जाएगा। कल रात 9 बजे से शो का फिनाले शुरू हो जाएगा।

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Payal से तलाक लेना है या नहीं… Armaan Malik ने किया कंफर्म, Bigg Boss से बाहर होते ही लिया बड़ा फैसला

First published on: Aug 01, 2024 05:16 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola