Payal से तलाक लेना है या नहीं... Armaan Malik ने किया कंफर्म, Bigg Boss से बाहर होते ही लिया बड़ा फैसला

Armaan Malik on Divorce With Payal Malik: फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक भी अब बिग बॉस के घर से बाहर आ चुके हैं। शो से बाहर आते ही अरमान ने खुलासा कर दिया है कि क्या वो पायल से तलाक लेंगे या नहीं? आइए जानते हैं…

Armaan Malik, Payal Malik

Armaan Malik, Payal Malik

Armaan Malik on Divorce With Payal Malik: फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक बिग बॉस ओटीटी 3 के घर से बाहर हो चुके हैं। बिग बॉस ओटीटी के तीसरे सीजन में ना सिर्फ अरमान मलिक बल्कि उनकी दोनों वाइफ भी शो का हिस्सा बनी थीं। हालांकि पायल का पत्ता शो के घर से पहले ही कट गया था और अब अरमान भी शो से बाहर हो चुके हैं। हालांकि पायल ने शो के बाहर आने के बाद ऐलान किया था कि वो अरमान से तलाक ले लेंगी और जब अरमान शो से बाहर आ जाएंगे, तो वो उनसे इस बारे में बात करेंगी? हालांकि अब शो से बाहर आने के बाद अरमान ने खुद इस पर अपना रिएक्शन दे दिया है।

विज्ञापन

अरमान मलिक ने किया खुलासा

दरअसल, अरमान मलिक ने शो से बाहर आते ही एबीपी लाइव को एक इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में अरमान ने खुलाया किया कि क्या वो पायल मलिक से तलाक लेंगे या नहीं? इस पर बात करते हुए अरमान मलिक ने कहा कि जितने लोग उतनी ही बातें। इस तरह की इतनी सारी बातें होने से कोई भी परेशान हो सकता है। अरमान ने कहा लोग चाहते हैं कि मैं पायल से तलाक लेकर अलग हो जाऊं, लेकिन ऐसा करने के बाद भी दुनिया को खुशी नहीं मिलेगी, क्योंकि इसके बाद वो मुझे और गोलू को गलत ठहराएंगे।

विज्ञापन

बेहद पक्का है तीनों का रिश्ता

अरमान ने आगे कहा कि हम तीनों का रिश्ता इतना पक्का है कि कुछ भी हो जाए, लेकिन ये नहीं टूटेगा। अगर भगवान भी जमीन पर आ तो भी हमारा रिश्ता नहीं टूटेगा। अरमान ने बताया कि जब वो बाहर आए और पायल से मिले, तो पायल ने उन्हें कसकर गले लगाया। यूट्यूबर ने कहा कि अब मैं बाहर आ चुका हूं और फ्री हूं। लोगों को जो कहना है कहो, मैं अब अपनी दुनिया के पास आ चुका हूं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन

किसे शो का विनर देखते हैं रणवीर?

अरमान ने कहा कि मेरे पास मेरी दिवारें मौजूद हैं, जो मुझे चारों ओर से प्रोटेक्ट करेंगी और मुझे निगेटिविटी से दूर रखेंगी। इसके अलावा अरमान ने शो के विनर को लेकर भी बात की। अरमान ने कहा कि वो रणवीर शौरी को शो का विनर बनते देखना चाहते हैं। हालांकि इसके बाद वो अपनी दूसरी बीवी कृतिका को शो का विनर देखते हैं।

पायल को झेलनी पड़ी खूब ट्रोलिंग

बता दें कि अरमान से पहले पायल खुद भी तलाक लेने के लिए इनकार कर चुकी हैं और अब अरमान ने भी साफ कर दिया है कि वो अपनी पहली बीवी से अलग नहीं होंगे। हालांकि इसके लिए पायल को खूब ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा है। लोगों का कहना है कि पायल ने ये सब व्यूज के लिए किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ