Bigg Boss OTT 3: आखिरी मूमेंट में बिग बॉस ने पलटा गेम, शो के विनर का नाम हो गया चेंज?

Bigg Boss OTT 3 LIVE Voting: बिग बॉस ओटीटी 3 में ग्रैंड फिनाले की शुरुआत अब से कुछ ही देर में होने वाली है। ऐसे में अब शो के टॉप 2 कंटेस्टेंट्स को लेकर बड़ी खबर आ रही है। खबरें हैं कि शो का विजेता लाइव वोटिंग के आधार पर डिसाइड किया।

Bigg Boss OTT 3 LIVE Voting

Bigg Boss OTT 3 LIVE Voting

Bigg Boss OTT 3 LIVE Voting: बिग बॉस ओटीटी 3 का ग्रैंड फिनाले अब कुछ ही देर में शुरू होने वाला है। शो के विनर को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही है। खबरें है कि शो के टॉप 2 कंटेस्टेंट्स सना मकबूल और नैजी हैं। दोनों के बीच घर में काफी गहरी दोस्ती देखने को मिली। ऐसे में टॉप 2 में इन दोनों कंटेस्टेंट्स का होना काफी बड़ी बात है। अब शो के ग्रैंड फिनाले को लेकर अब बहुत बड़ा अपडेट भी निकलकर सामने आ रहा है। हालांकि सोशल मीडिया पर खबरों की मानें तो सना मकबूल शो की ट्रॉफी को जीत चुकी हैं लेकिन इस बात की फिलहाल कोई पुष्टि नहीं हुई है। इसी बीच अब फिनाले पर बड़ा अपडेट आया है और वो ये है कि विनर की घोषणा के कुछ आखिरी पलों में जनता को लाइव वोटिंग करने का मौका भी मिलेगा। जी हां शो में लाइव वोटिंग भी होने वाली है।

विज्ञापन

सना और नैजी में होगी लाइव वोटिंग

अब ये बात कन्फर्म मानी जा रही है कि शो का विजेता सना मकबूल या नैजी में से ही कोई एक बनेगा। इन दोनों ही कंटेस्टेंट्स में से किसी एक के नाम शो की ट्रॉफी होने वाली है। इसी बीच अब इन दोनों के बीच में से कौन बनेगा विनर इसे लेकर बड़ा ट्विस्ट सामने आया है। अब तक ऐसी खबरें थीं कि सना ने शो जीत लिया है लेकिन अब शो में आखिरी के दो कंटेस्टेंट्स के बीच लाइव वोटिंग होने की खबर सामने आ रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि शो का विजेता लाइव वोटिंग के आधार पर ही बनेगा। मेकर्स के इस फैसले ने आखिरी मूमेंट पर गेम को बदलकर रख दिया है।

विज्ञापन

टॉप 2 से बाहर हुए रणवीर शौरी?

शो के ग्रैंड फिनाले को लेकर अब तक जो खबर आई है उसके मुताबिक टॉप 2 में रणवीर शौरी अपनी जगह नहीं बना पाए हैं। जी हां सही सुना आपने, शो के विजेता बनने के बड़े दावेदार लग रहे रणवीर शौरी शो की ट्रॉफी को अपने नाम नहीं कर पाए। हालांकि फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन सोशल मीडिया पर रणवीर के बाहर होने की खबरें जोरों पर हैं।

विज्ञापन

स्टेज पर भिड़ गए अरमान मलिक-विशाल पांडे

शो के मेकर्स द्वारा अब तक ग्रैंड फिनाले को लेकर कुछ प्रोमोज शेयर किए गए हैं। एक प्रोमो में विशाल पांडे और अरमान मलिक के बीच जमकर बवाल हो रहा है। दोनों अनिल कपूर के सामने अपनी-अपनी बात रखते हुए नजर आ रहे हैं। विशाल पांडे अरमान पर कुछ आरोप लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं अरमान भी विशाल को जमकर खरी-खोटी सुनाते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ