Bigg Boss OTT 3: ना लव अफेयर, ना ढंग की थीम, बिग बॉस का दांव पड़ा उल्टा, इन 5 कारणों की वजह से शो हुआ सुपर फ्लॉप

Why Bigg Boss OTT 3 Got Super Flop: बिग बॉस ओटीटी 3 के इस सीजन में ना को किसी के बीच लव अफेयर देखने को मिला और ना ही शो की थीम दर्शकों को पसंद आई। इसके अलावा भी कई और कारण रहे जिससे शो बुरी तरह से पिट गया। जानिए उन वजहों के बारे में जिन्होंने शो को सुपर फ्लॉप का टैग दे दिया।

Why Bigg Boss OTT 3 Got Super Flop

Why Bigg Boss OTT 3 Got Super Flop

विज्ञापन

Why Bigg Boss OTT 3 Got Super Flop: बिग बॉस ओटीटी 3 का ग्रैंड फिनाले थोड़ी देर में शुरू होगा। थोड़ी देर में पता चल जाएगा कि आखिर कौन बना है शो का विनर। क्या वो सना मकबूल होंगी या फिर नैजी इस सीजन को जीतकर सभी को हैरान कर देंगे। ऐसा भी हो सकता है कि शो के विनर रणवीर शौरी बन जाएं क्योंकि उन्हें तो मेकर्स का पहले दिन से सपोर्ट मिल ही रहा है। लेकिन विजेता जो भी बने उससे पहले आपको उन कारणों के बारे में बता देते हैं जिनकी वजह से इस सीजन को सबसे बड़ा फ्लॉप कहा जा रहा है। जी हां इस बार का सीजन इतना फ्लॉप रहा कि शो को महज 1 महीने के बाद ही बंद करना पड़ा। ना तो शो को लंबा खींचा गया और ना ही शो में ज्यादा वाइल्ड कार्ड एंट्री देखने को मिलीं। बिग बॉस के ही कुछ ऐसे फैसले रहे जिसने इस बार के सीजन को खराब बना दिया।

1.  बाहरवाला थीम रही सुपर फ्लॉप

सीजन की शुरुआत से ही इस बार घर में बाहरवाला थीम को लाया गया। पहली बार बिग बॉस के इतिहास में कंटेस्टेंट्स को मोबाइल फोन्स अलाउड किए थे। वो फोन्स का इस्तेमाल कर सकते थे और उनके बीच पहली बार ही बाहरवाला सदस्य भी रहा। इस सदस्य को बिग बॉस ने कई अधिकार दिए लेकिन ये कन्सेप्ट बुरी तरह से पिट गया। बाहरवाला कंटेस्टेंट ना तो घर में कोई बवाल मचा पाया और ना ही वो बाहर से आई जानकारी का ठीक से इस्तेमाल कर पाया।

विज्ञापन

2. टॉप 5 में पहुंचे बेकार के कंटेस्टेंट्स

बिग बॉस के इस बार के सीजन को लेकर ये भी कहा जा रहा है कि इस बार शो के टॉप 5 में कुछ ऐसे कंटेस्टेंट्स भी रहे जो एक दम बेकार थे। जिन्होंने घर में कुछ भी नहीं किया जबकि उनसे पहले बाहर हो गए कंटेस्टेंट्स को उनकी जगह टॉप 5 में होना चाहिए था।

3. बिग बॉस ने दिखाई बायसनेस

मेकर्स की तरफ से कुछ लोगों को फेवर किया गया। पूरे सीजन में कुछ कंटेस्टेंट्स को बिग बॉस ने अपनी हिट लिस्ट में रखा। हर वीकेंड का वार पर उन्हें फालतू का टारगेट किया गया। एक के बाद अनफेयर एविक्शन्स के चलते लोगों ने शो को बॉयकॉट करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

4. शो में कोई रोमांस नहीं

बिग बॉस का पहला ऐसा सीजन रहा जिसमें किसी कंटेस्टेंट का लव अफेयर देखने को नहीं मिला। ना तो किसी कंटेस्टेंट के बीच आंखों ही आंखों में इशारे देखने को मिले और ना ही शो में कोई जोड़ी बनी।

विज्ञापन

5. शो के होस्ट सलमान खान नहीं थे

इस बार के सीजन की कमान मेकर्स ने बॉलीवुड के लखन यानी अनिल कपूर को दी थी लेकिन सलमान खान के स्टेैंडर्ड को अनिल मैच नहीं कर पाए और शो की शुरुआत में ही कई लोगों ने इसे पसंद नहीं किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ