Bigg Boss OTT 3 Grand Finale: मशूहर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) अब अपने फिनाले से बस कुछ ही दूर है। ऐसे में जाहिर है कि शो के घर में मौजूद हर एक कंटेस्टेंट में विनर बनने के लिए कांटे की टक्कर है। हालांकि फिनाले की रेस में पांच लोग हैं, जिसमें सना मकबूल, नैजी, रणवीर शौरी, साई केतन राव और कृतिका मलिक हैं। फिनाले से पहले सना मकबूल ने बड़ा बयान दिया है।
सना ने किसे बताया विनर?
इंगेजमेंट रिजल्ट और शो की टॉप 3 की फाइनल प्रिडिक्शन के बाद माना जा रहा है कि सना मकबूल ही बिग बॉस ओटीटी 3 की विनर बनेगी, लेकिन फिनाले से पहले सना ने बेहद हैरान करने वाला बयान दिया है। दरअसल, कुछ ही देर पहले बिग बॉस का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें सना मकबूल और रणवीर शौरी का नफरत वाला रोमांस दिखाया गया। इस वीडियो में सना जो कहती है, वो सच में किसी को भी हैरान कर सकता है।
सना और रणवीर का रोमांस
दरअसल, सामने आए वीडियो में दोनों को एक-दूसरे के लिए प्यार भरी बातें कहनी होती हैं। इस वीडियो में जहां रणवीर, सना के लिए बेहद प्यार से नफरत भरी बातें कहते नजर आए, तो वहीं सना ने रणवीर के लिए बेहद प्यारी-प्यारी बातें कही। इस दौरान सना ने कहा कि आपने मेरी इतनी इज्जत की, शायद ये मैं सात जन्मों तक नहीं भूल पाऊंगी।
सना का हैरान करने वाला बयान
इसके आगे सना कहती हैं कि आप ये ट्रॉफी डिजर्व करते हैं, ये सुनकर एक बार को तो प्रोमो वीडियो में होस्ट अनिल कपूर का दिमाग भी हिलता नजर आया। सना के इस स्टेटमेंट से उनके चाहने वाले जरूर हैरान हो सकते हैं। इस वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
बिग बॉस ओटीटी 3 का ग्रैंड फिनाले
गौरतलब है कि बिग बॉस ओटीटी 3 के ग्रैंड फिनाले को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। हर कोई शो के विनर का नाम जानने के लिए बेकरार है। बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 3 का ग्रैंड फिनाले आज यानी 2 अगस्त को रात 9 बजे जियो सिनेमा प्रीमियर पर स्ट्रीम किया जाएगा।
टॉप 5 कंटेस्टेंट
इसके साथ ही अगर शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट की बात करें को इसमें सना मकबूल, रणवीर शौरी, साई केतन राव, नैजी और कृतिका मलिक हैं। इन पांचों में ट्रॉफी के लिए कांटे की टक्कर है। देखने वाली बात होगी कि बिग बॉस ओटीटी 3 की ट्रॉफी किसके नाम होगा?
यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 3: फिनाले से पहले टॉप 5 फाइनलिस्ट ने काटा गदर, वायरल हुआ वीडियो
संबंधित खबरें
KBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
14 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
15 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
17 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
18 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
19 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
20 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
21 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
22 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 day agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines