Bigg Boss OTT 3 के ये 5 कंटेस्टेंट हमेशा रहे निशाने पर, विनर के दावेदार पहले ही बाहर

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी का तीसरा सीजन बेहद चर्चा में रहा है। कभी शो का थप्पड़ कांड तो कभी शो का रोमांस दर्शकों का मनोरंजन करता नजर आया।

Bigg Boss OTT 3

Bigg Boss OTT 3

Bigg Boss OTT 3: फेमस रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 खत्म होने में अब बस कुछ ही समय रह गया है। जी हां, आज रात शो के तीसरे सीजन की आखिरी रात है। ऐसे में हर कोई शो के विनर का नाम जानने के लिए बेकरार है। बिग बॉस ओटीटी का तीसरा सीजन बेहद चर्चा में रहा है। कभी शो का थप्पड़ कांड तो कभी शो का रोमांस दर्शकों का मनोरंजन करता नजर आया। इस बीच शो के सभी कंटेस्टेंट में से कुछ ऐसे भी घरवाले रहे, जो हमेशा निशाने पर थे। साथ ही जिन लोगों को ट्रॉफी का दावेदार माना जा रहा था वो फिनाले से पहले ही बाहर हो गए। आइए आपको बताते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल रहे?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

विज्ञापन

कौन रहा निशाने पर, तो कौन था ट्रॉफी का दावेदार?

सना मकबूल

सना मकूबल बिग बॉस ओटीटी 3 की वो कंटेस्टेंट रही हैं, जो हमेशा निशाने पर रहती थीं। जी हां, शो में भले ही कुछ भी क्यों ना चल रहा हो, लेकिन सना मकबूल का नाम उसमें शामिल ना हो, ऐसा तो नहीं हो सकता। जी हां, सना हमेशा किसी ना किसी के निशाने पर रहती थीं। हालांकि अब सना फिनाले की रेस में हैं और टॉप 3 में शामिल हो चुकी हैं। इतना ही नहीं बल्कि सना मकबूल को ही इस सीजन का विनर भी माना जा रहा है। हालांकि ये अभी ऑफिशियल नहीं हुआ है।

विज्ञापन

नैजी

बिग बॉस ओटीटी 3 में नैजी का सफर ठीक-ठाक रहा है। हालांकि नैजी हमेशा खुद को हर मसले से बचाते नजर आए। शो में नैजी को अक्सर निशाने पर रहते थे। कभी किसी बात को लेकर तो कभी कमेंट को लेकर वो चर्चा में आते रहे हैं। बता दें कि इस वक्त नैजी टॉप 5 में शामिल हैं। हालांकि देखने वाली बात ये होगी कि शो के आखिर तक नैजी किस पॉजिशन पर रहेंगे?

कृतिका मलिक

कृतिका मलिक तो बिग बॉस ओटीटी 3 का एक ऐसा नाम बन चुकी हैं, जिसको लेकर फिनाले का माहौल भी गर्म होने वाला है। जी हां, शो के फिनाले में कृतिका मलिक को लेकर फिर से अरमान वर्सेज विशाल देखने को मिलेगा। पूरे शो में कृतिका की हरकतें अक्सर चर्चा में रही हैं। हालांकि लोगों ने कृतिका के टॉप 5 में आने पर भी सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि कृतिका टॉप 5 में नहीं होनी चाहिए थी। अब देखने वाली बात होगी कि क्या फिनाले से पहले कृतिका बाहर हो जाएंगी या टॉप 3 में जगह बनाएंगी।

विज्ञापन

साई केतन राव

‘मेहंदी है रचने वाली’ एक्टर साई केतन भी बिग बॉस ओटीटी 3 में खूब चर्चा में रहे हैं। जी हां, साई कभी अपने इमोशनल ब्रेक डाउन तो कभी अपने गुस्से को लेकर साई ने खूब अटेंशन ली है और इसकी वजह से वो हमेशा निशाने पर रहे हैं। गौरतलब है कि साई अभी टॉप 5 में हैं। देखने वाली बात होगी कि साई अब शो में कौन-सी पॉजिशन पर रहते हैं?

लवकेश कटारिया

गौरतलब है कि लवकेश कटारिया को बहुत पहले से ही बिग बॉस ओटीटी 3 को विनर माना जा रहा था, लेकिन बिग बॉस ने फिनाले वीक से पहले ही लवकेश को घर से बेघर कर दिया था। किसी ने अंदाजा नहीं लगाया था कि लवकेश को शो से ऐसे बाहर निकाला जाएगा। हालांकि लव भी शो में निशाने पर रहे हैं, तो शो से बाहर जाने का एक ये कारण हो सकता है।

विज्ञापन

विशाल पांडे

विशाल पांडे भी बिग बॉस ओटीटी 3 में खूब चर्चा में रहे हैं। जी हां, विशाल का एक कमेंट उन्हें लाइमलाइट में ले आया और फिर थप्पड़ कांड ने तो हल्ला ही मचा दिया। हालांकि ये हलचल शो के फिनाले तक आ पहुंची है और अब फिनाले में भी अरमान और विशाल का आमना-सामना होने वाला है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ