Sana Makbul: सना मकबूल… एक ऐसा नाम जो इस वक्त लाइमलाइट का हिस्सा बना हुआ है। अब भई सना ने बिग बॉस ओटीटी 3 को जीत लिया है तो जाहिर है कि सना का नाम चर्चा में रहेगा। पहले से ही कहा जा रहा था कि सना मकबूल इस बार के सीजन की विनर बन सकती है। ऐसा पहली बार नहीं है जब सना दर्शकों के दिल पर राज कर रही हैं। जी हां, इसके पहले भी सना लोगों का दिल जीतने में कामयाब रही हैं।
टीवी का भी एक पॉपुलर नाम हैं सना
बिग बॉस के घर में सना को कई तरह की चीजों का सामना करना पड़ा है। हालांकि बावजूद इसके उन्होंने अपना गेम अच्छे से खेला। सना मकबूल बिग बॉस में आने के बाद ही चर्चा में नहीं आई हैं। जी हां, इसके पहले भी वो एक जानी-पहचानी हस्ती रह चुकी हैं। सना टीवी का भी एक पॉपुलर नाम है। सना के करियर की बात करें तो उन्होंने एक कॉम्पटीशन से इसकी शुरुआत की थी।
बिग बॉस ओटीटी 3 की टॉप 5 फाइनलिस्ट में हैं सना मकबूल
सना ने साल 2009 में एमटीवी स्कूटी टीन डीवा से ग्लैमर इंडस्ट्री में अपना पहला कदम रखा था। एक मॉडल के रूप में जब सना दुनिया के सामने आई, तो उन्होंने सबका दिल जीता और फिर एक कमाल की एक्ट्रेस बनकर पॉपुलैरिटी अपने नाम कर कीं। बता दें कि आज बिग बॉस ओटीटी 3 की टॉप 5 फाइनलिस्ट बन चुकीं सना मकबूल फेमिना मिस इंडिया 2012 में भी अपना जलवा दिखा चुकी हैं।
फेमिना मिस इंडिया 2012
जी हां, सना मकबूल फेमिना मिस इंडिया 2012 में भी हिस्सा ले चुकी हैं। हालांकि वो इस कॉम्पटीशन के इस सीजन को जीत नहीं पाई थीं, लेकिन फिर भी उन्होंने जजेस का दिल जीता था। दरअसल, फेमिना मिस इंडिया 2012 के जजेस को सना की स्माइल बहुत पसंद आई थी और सना ने फेमिना मिस ब्यूटिफुल स्माइल का खिताब अपने नाम किया था। वहीं, इस सीजन की विनर वान्य मिश्रा रही थीं।
तमिल और तेलुगू फिल्मों का भी रहीं हिस्सा
इसके अलावा सना ने छोटे पर्दे पर भी अपना जलवा दिखाया है। जी हां, सना खतरों के खिलाड़ी 11, ‘ईशान: सपनों को आवाज दे, कितनी मोहब्बत है, इस प्यार को क्या नाम दूं में भी नजर आ चुकी हैं और अब सना बिग बॉस ओटीटी 3 की टॉप 5 फाइनल में हैं। इसके अलावा सना तमिल और तेलुगू फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।
बिग बॉस ओटीटी 3 की ट्रॉफी किसके नाम?
बता दें कि सना ने साल 2023 में बताया था कि उन्हें हेपेटाइटिस का सामना करना पड़ा था और इस बीमारी की वजह से उनसे उनका काम भी छीन गया था। ना सिर्फ मॉडलिंग और एक्टिंग बल्कि सना म्यूजिक में भी अपना जलवा दिखा चुकी हैं। बताते चलें कि बिग बॉस ओटीटी 3 के फिनाले में अब बस कुछ ही घंटे रह हए हैं और सना के कॉम्पिटिशन में नैजी, रणवीर शौरी, कृतिका मलिक और साई केतन राव हैं। अब देखने वाली बात होगी कि इन पांचों में से बिग बॉस ओटीटी 3 की ट्रॉफी किसके नाम होगी?
यह भी पढ़ें- Nataša-Hardik के बाद एक और एक्टर का तलाक पर छलका दर्द, अभिनेता ने खुद पर लिया रिश्ता टूटने का इल्जाम!
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
7 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
11 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
12 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
13 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
14 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
15 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
16 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
17 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines