---विज्ञापन---

Nataša-Hardik के बाद एक और एक्टर का तलाक पर छलका दर्द, अभिनेता ने खुद पर लिया रिश्ता टूटने का इल्जाम!

Arjun Rampal On Divorce: हाल ही में नताशा और हार्दिक अलग हुए हैं। इस बीच अब हिंदी सिनेमा के एक और कलाकार ने अपने रिश्ते पर बात की है। एक्टर का कहना है कि हम मर्द बेवकूफ होते हैं और हर किसी को अपनी गलती जरूर देखनी चाहिए।

---विज्ञापन---

Arjun Rampal On Divorce: फिल्मी सितारों की रियल लाइफ की कहानी भी कुछ फिल्म की तरह ही होती है। कुछ सेलेब्स की लव स्टोरी की नैय्या पार लगी, तो किसी की बीच मझधार में ही फंस गई। हाल ही में क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक ने अपने अलग होने का ऐलान किया है। गॉसिप टाउन में दोनों के अलग होने की चर्चा अभी बंद भी नहीं हुई थी कि अब एक और एक्टर का तलाक पर दर्द छलक उठा है।

अर्जुन रामपाल ने की तलाक पर बात

दरअसल, हम बात कर रहे हैं हिंदी सिनेमा के टॉप मोस्ट फेमस एक्टर अर्जुन रामपाल की। जी हां, हाल ही में अर्जुन रामपाल, ‘द रणवीर शो’ का हिस्सा बने थे। इस दौरान अर्जुन ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कई बातें रिवील की। अर्जुन ने अपनी शादी पर भी बात की। इस बारे में बात करते हुए अर्जुन ने कहा कि उनकी शादी बहुत जल्दी हो गई थी और उन्हें इतनी जल्दी शादी नहीं करनी चाहिए थी।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arjun Rampal (@rampal72)

---विज्ञापन---

खुद की गलतियां भी पता होनी चाहिए

अपने तलाक पर बात करते हुए अर्जुन ने कहा कि आप किसी एक को रिश्ता टूटने का दोषी नहीं ठहरा सकते। जो भी गलतियां होती हैं, उनके बारे में सोचना चाहिए और जब आप ऐसा करते हैं, को आपको खुद की कमियां भी नजर आती हैं। साथ ही दूसरे की गलतियों का भी हमें तभी पता लगता है। हालांकि अगर आपको अपना रिश्ता चलाना है, तो इसके लिए आपको ही सब ठीक भी करना होता है।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arjun Rampal (@rampal72)

---विज्ञापन---

मेहर जेसिया से की थी शादी

बता दें कि अर्जुन रामपाल ने साल 1998 में मॉडल मेहर जेसिया से शादी की थी। दोनों की शादी 20 साल तक चली और इस शादी से कपल को दो बेटियां हुईं। हालांकि फिर दोनों ने अपने अलग होने का फैसला किया। अर्जुन का कहना है कि शादी करने के लिए 20 से 30 साल की उम्र में बहुत कम है। 24 साल की उम्र में मेरी शादी हो गई थी और शादी के लिए ये बेहद कम उम्र होती है।

---विज्ञापन---

ग्रैबिएला को डेट कर रहे हैं अर्जुन

अर्जुन का कहना है कि महिलाओं की तुलना में आदमी को मैच्योर होने में समय लगता है और इस बात में अब कोई दोराय नहीं है और साबित हो गया है कि हम मर्द बेवकूफ होते हैं। अपने तलाक पर अर्जुन ने कहा कि मेहर से अलग होना और तलाक लेना इतना आसान नहीं था। इसका सीधा असर बच्चों पर पड़ता। बता दें कि इन दिनों अर्जुन खुद से 14 साल छोटी मॉडल ग्रैबिएला के साथ रिलेशनशिप में हैं। हालांकि कपल ने अभी तक शादी नहीं की है और दोनों लिव-इन में रह रहे हैं। अर्जुन और ग्रैबिएला के दो बच्चे हैं।

यह भी पढ़ें- मशहूर सिंगर Millind Gaba का वीडियो लीक, मीटिंग में पी शराब फिर खो दिया आपा

---विज्ञापन---

First published on: Aug 01, 2024 11:18 AM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola