Bigg Boss OTT 3 Sana Makbul Copied Tejasswi Prakash Dress: बिग बॉस ओटीटी 3 का ग्रैंड फिनाले शुरू हो चुका है। कुछ ही देर में हमें शो का विजेता मिल जाएगा। ऐसे में फैंस बहुत ही एक्साइटेड हैं ये जानने के लिए कि कौन शो का विनर बनेगा। आखिर वो कौन सा कंटेस्टेंट है जो शो की ट्रॉफी को अपने नाम कर लेगा। इसी बीच शो के ग्रैंड फिनाले में टॉप 5 की कंटेस्टेंट सना मकबूल के चर्चे काफी हो रहे हैं। सना मकबूल के चर्चों की वजह है उनकी फिनाले ड्रेस। जी हां सना मकबूल का जब से फिनाले लुक बाहर आया है तब से उनकी ड्रेस को लेकर काफी बातें हो रही हैं।
सना मकबूल ने तेजस्वी प्रकाश को किया कॉपी
सना मकबूल के फर्स्ट लुक के बाहर आने के बाद उनकी तुलना बिग बॉस 15 की विनर तेजस्वी प्रकाश से होने लगी। दरअसल तेजस्वी प्रकाश की ड्रेस भी बिल्कुल सना मकबूल जैसी ही थी। दोनों के लुक में ज्यादा फर्क नजर नहीं आ रहा है। सना मकबूल और तेजस्वी प्रकाश की ड्रेस के बीच बस अंतर ये नजर आ रहा है कि सना का गाउन ग्रीन दिखाई दिया वहीं तेजस्वी ने ब्लैक कलर का गाउन पहना हुआ था। इसके अलावा दोनों ने ही अपने गाउन के ऊपर ब्लैक कलर के फैदर लगाए हुए थे, जो दोनों के लुक को सेम टू सेम बना रहे हैं।
सना की ड्रेस से ट्रॉफी का कनेक्शन
सना मकबूल और तेजस्वी प्रकाश की ड्रेस के बीच जो कनेक्शन है क्या वो शो की ट्रॉफी से जुड़ा हुआ है, सोशल मीडिया पर अब यही सवाल हर किसी फैन के मन में है। क्योंकि तेजस्वी प्रकाश की शो की ट्रॉफी जीती थी, ऐसे में अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि सना मकबूल भी शो की विजेता बनेंगी। हालांकि फिलहाल शो के विनर को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है।
टॉप 2 के लिए होगी लाइव वोटिंग
बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले को लेकर खबर आ रही है कि शो के टॉप 2 के लिए लाइव वोटिंग होगी, जहां जनता 10 मिनट में शो के विनर के लिए वोट कर सकती है। शो का विनर बस कुछ ही देर में सभी के सामने आ जाएगा। सोशल मीडिया पर चल रहीं खबरों के मुताबिक शो की विनर सना मकबूल बनी हैं। ऐसी खबरें हैं कि टॉप 2 कंटेस्टेंट्स में सना मकबूल और नैजी का नाम शामिल है। दोनों एक साथ बिग बॉस के घर से बाहर निकलेंगे।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: ना लव अफेयर, ना ढंग की थीम, बिग बॉस का दांव पड़ा उल्टा, इन 5 कारणों की वजह से शो हुआ सुपर फ्लॉप
संबंधित खबरें
'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
1 hr agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
2 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
2 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
3 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
4 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
4 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
5 hrs agoKBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
21 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
22 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines