Bigg Boss OTT 3: इस हफ्ते 5 लोगों पर लटकी नॉमिनेशन की तलवार, वीकेंड से पहले जानें लिस्ट में किसका-किसका नाम

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 में इस हफ्ते होने वाले नॉमिनेशन की लिस्ट आ गई है। जी हां, इस बार किस-किस पर नॉमिनेशन की तलवार लटकी है? इसकी लिस्ट आ गई है। आइए आपको बताते हैं…

Bigg Boss OTT 3

Bigg Boss OTT 3

विज्ञापन

Bigg Boss OTT 3: टॉक ऑफ द टाउन में इन दिनों बिग बॉस ओटीटी 3 को लेकर जमकर चर्चा हो रही है। वीकेंड के वार के बाद अब इस हफ्ते होने वाले नॉमिनेशन की तलवार घरवालों पर लटकी है। जी हां, वीकेंड का वार से पहले ही इस हफ्ते नॉमिनेट होने वाले सदस्यों की लिस्ट सामने आ गई है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि इस हफ्ते कौन-कौन नॉमिनेट होगा, तो आइए आपको बताते हैं?

इस हफ्ते इन लोगों पर नॉमिनेशन की तलवार

दरअसल, द खबरी ने हाल ही में इस हफ्ते होने वाले नॉमिनेशन को लेकर एक लिस्ट जारी की है, जिसमें इस बार पांच लोगों पर नॉमिनेशन की तलवार लटक रही है। जी हां, द खबरी के पोस्ट में दीपक चौरसिया, लवकेश कटारिया, विशाल पांडे, शिवानी कुमारी और अरमान मलिक का नाम शामिल है। कहा जा रहा है कि इस हफ्ते ये पांच लोग नॉमिनेट हो सकते हैं। हालांकि इसको लेकर अभी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है और ये बस रिपोर्ट्स के आधार पर कहा जा रहा है।

Advertisment

शो में मचा हुआ है बवाल

अब इस हफ्ते कौन-कौन नॉमिनेट होगा ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन शो में इस टाइम इतना गर्म माहौल है कि कुछ भी कहा नहीं जा सकता। गौरतलब है कि इन दिनों शो में तमाशा देखने को मिल रहा है। जी हां, वीकेंड का वार पर पायल मलिक बतौर गेस्ट शो में शामिल हुई थी। इस दौरान पायल ने विशाल को लेकर चौंकाने वाली बात बताई।

बिग बॉस ने फिर तोड़ा अपना ही नियम

पायल ने कहा कि विशाल, कृतिका को बुरी नजर से देखता है और जब अरमान ने ये बात सुनी तो वो तमतमा गए और उन्होंने विशाल को जोरदार तमाचा जड़ दिया। जी हां, अरमान ने शो के घर में विशाल को बेहद जोरदार थप्पड़ मारा, जिसके बाद से ही शो का माहौल बेहद गर्म है। हालांकि कहा जा रहा था कि इसके बाद अरमान को शो से बाहर कर दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है और अब लग रहा है कि बिग बॉस ने एक बार फिर से खुद ही अपने नियम को तोड़ दिया है।

विज्ञापन

क्या शो से कटेगा अरमान का पत्ता?

इन सबके बीच देखने वाली बात ये होगी कि क्या इस बार अरमान शो से बाहर जाएंगे या नहीं। हालांकि इसका भी पता वक्त के साथ ही लगेगा। साथ ही नॉमिनेश लिस्ट में अरमान का नाम होने उनके घर से बाहर जाने के संकेत दे रहा है, लेकिन अभी इसके बारे में भी कुछ नहीं कहा जा सकता है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ