Bigg Boss OTT 3 First Nomination: वड़ा पाव गर्ल, सना सुल्तान या लव, कौन होगा नॉमिनेट?

Bigg Boss OTT 3 First Nomination: बिग बॉस ओटीटी 3 में पहले नॉमिनेशन का माहौल बन गया है और किस-किस पर पहले नॉमिनेशन की तलवार है? जी हां, पहले नॉमिनेशन को लेकर तमाम सवाल लोगों के जहन में हैं।

Bigg Boss OTT 3 First Nomination

Bigg Boss OTT 3 First Nomination

Bigg Boss OTT 3 First Nomination: बिग बॉस ओटीटी 3 दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है। शो में खूब मसाला देखने को मिल रहा है और इसी के साथ शो में होने वाले पहले नॉमिनेशन को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। जी हां, लोगों के मन में सवाल है कि आखिर बिग बॉस ओटीटी 3 में पहला नॉमिनेशन किसका होगा? सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें किस तरह से पहला नॉमिनेशन होगा ये भी दिखाया गया है। आइए आपको बताते हैं कि शो के पहले हफ्ते में किसका होगा पहला नॉमिनेशन?

विज्ञापन

कैसे होगा नॉमिनेशन?

दरअसल, शो की लाइव फीड में दिखाया गया है कि रियलिटी शो में पहले नॉमिशनेशन का माहौल बन गया है। सामने आए टास्क के अनुसार, हर एक कंटेस्टेंट को उन दो लोगों की तस्वीरें हटाने के लिए कहा गया था जिन्हें वह नॉमिनेट करना चाहते हैं। वहीं, अगर इस नॉमिनेशन की बात करें तो ये एक पर्सनल नॉमिनेशन था और कंटेस्टेंट्स को इसके लिए एक-दूसरे संग बात करने के लिए भी मना किया गया था। इसी के साथ चर्चा बढ़ गई है कि आखिर पहला नॉमिनेशन किसका हो सकता है।

विज्ञापन

किस-किस पर लटकी तलवार?

ये तो सभी जानते हैं कि इस समय शो में जो सबसे हाईलाइट सना मकबूल, साई केतन राव, चंद्रिका दीक्षित उर्फ ​​वड़ा पाव गर्ल, विशाल पांडे, अरमान मलिक और उनकी पत्नियां पायल मलिक और कृतिका मलिक तक खतरे के दायरे में है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि किस प्रतियोगी का सफर पहले हफ्ते में ही खत्म हो जाएगा या फिर मेकर्स एक और ट्विस्ट लाने की कोशिश कर रहे हैं?

विज्ञापन

क्या कहती है Live Feed?

हालांकि पहले नॉमिनेशन के लिए जिनके नाम सामने आ रहे हैं उनमें लव कटारिया, विशाल पांडेय, शिवानी कुमारी, चंद्रिका दीक्षित (वड़ा पाव गर्ल), दीपक चौरसिया। बता दें कि ये ऑफिशियल जानकारी नहीं है क्योंकि लाइव फीड के दौरान ये नाम सामने आए हैं। नॉमिनेशन टास्क में देखने को मिल जाएगा कि आखिर पहला नॉमिनेशन किसका होगा?

बिग बॉस ओटीटी 3 में मौजूदा स्थिति

कंटेस्टेंट्स के बारे में बात करें तो इस टाइम सना मकबूल जांच के दायरे में हैं। जी हां, जो जानकारी सामने आई है उसके हिसाब से उन्हें ‘बाहरवाले’ के पद से हटाए जाने की बात कही जा रही है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। बिग बॉस ओटीटी 3 में हुए बदलाव और शो के ट्विस्ट उसे और भी दिलचस्प बना रहे हैं। देखने वाली बात होगी कि वोटिंग रिजल्ट क्या कहते हैं?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ