Sonakshi Sinha ने शादी में पूरी की अपनी वर्षों पुरानी इच्छा, वीडियो वायरल

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल इस टाइम लाइमलाइट में बने हुए हैं। दोनों शादी कर एक-दूजे के हो गए हैं। इस बीच सोनाक्षी ने शादी में अपनी सालों पुरानी इच्छा को भी पूरा कर लिया है, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।

Sonakshi Sinha, Zaheer Iqbal

Sonakshi Sinha, Zaheer Iqbal

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding: फाइनली इंतजार खत्म हो गया है और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी कर एक-दूजे के हो गए हैं। बीती रात कपल का शादी के बाद का पहला लुक भी सामने आया, जो अभी तक सोशल मीडिया पर माहौल बनाए हुए है। सोनाक्षी और जहीर की शादी के कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इस बीच एक वीडियो ऐसा भी सामने आया है, जिसमें सोनाक्षी ने अपनी सालों पुरानी इच्छा को पूरा कर लिया है। अब ये वीडियो भी इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन

एक इंटरव्यू में बताई थी विश

दरअसल, गॉसिप टाउन में जबसे सोनाक्षी की शादी की खबरें सामने आई, तबसे ही एक्ट्रेस चर्चा में बनी हुई हैं। इस बीच सोनाक्षी के कई वीडियोज इंटरनेट पर सामने आए, जिसमें से एक वीडियो में सोनाक्षी ने अपनी शादी में एक खास काम करने की इच्छा जताई। इस वीडियो में सोनाक्षी ने अपनी शादी में जमकर डांस करने की बात कही। इसके अलावा वो अपनी शादी की बाकी चीजों के बारे में बात करती दिखीं। हालांकि ये इंटरव्यू वीडियो पुराना था।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

सोनाक्षी ने किया ये खास काम

वहीं, अब जब सोनाक्षी की शादी हो गई है, तो जाहिर-सी बात है कि वो अपनी ये खास इच्छा भी पूरी करती, जो उन्होंने कर भी ली है। जी हां, इस समय इंटरनेट पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें सोनाक्षी सिन्हा खूब डांस कर रही हैं। इतना ही नहीं बल्कि सामने आए वीडियो में सोनाक्षी के पति जहीर इकबाल भी डांस कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि सोनाक्षी ने जैसे कहा था ठीक वैसे ही उन्होंने अपनी सालों पुरानी इस इच्छा को पूरा कर लिया है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

कपल ने शेयर की फोटोज

बता दें कि सोनाक्षी और जहीर लंबे टाइम से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। बीते दिन कपल की शादी की फोटोज सामने आई। जैसे ही फैंस ने कपल की फोटोज देखी, तो हर किसी ने इस पर अपना-अपना रिएक्शन दिया। सोनाक्षी और जहीर ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शादी की फोटोज शेयर की। इसके साथ ही खास कैप्शन भी लिखा। कपल ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा कि सात साल पहले आज ही के दिन (23.06.2017) हमने एक-दूसरे के लिए प्यार देखा था और हमने इसे बनाए रखने का फैसला किया। आज सारी चुनौतियों के बाद हम इस मूवमेंट तक आए हैं। अब हम हसबैंड-वाइफ हैं। अब से लेकर हमेशा तक एक-दूसरे के साथ प्यार, आशा और सभी खूबसूरत चीजों के साथ रहना चाहते हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ