हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Bigg Boss OTT 3: कृतिका को फिर ऐसा कुछ बोले विशाल, अरमान गुस्से से लाल

Bigg Boss OTT 3 Fight: मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 का फिनाले शुरू होने वाला है। हालांकि अब ऐसा लग रहा है कि फिनाले का माहौल भी गर्म होगा। जी हां, शो के फिनाले में भी अरमान और विशाल आमने-सामने होने वाले हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss OTT 3

Bigg Boss OTT 3 Fight: मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 अपने फाइनल चरण में जा चुका है। जी हां, शो का फिनाले अब बस कुछ ही दूर है और इसी के साथ बिग बॉस ओटीटी के तीसरे सीजन को उसका विनर मिल जाएगा। इस बार के सीजन में विशाल पांडे और अरमान मलिक का मुद्दा बेहद गर्म रहा। जी हां, विशाल का एक कमेंट शो के माहौल का इतना गर्म कर गया कि शो में अरमान ‘हाथा-पाई’ पर उतर आए थे। हालांकि अरमान और विशाल का ये झगड़ा अब फिनाले तक आ पहुंचा है।

अरमान VS विशाल

दरअसल, फिनाले के पहले शो से एक लेटेस्ट वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अरमान और विशाल की ‘तू-तू-मैं-मैं’ हो रही है। दोनों की इस बहस को देखकर लोगों का कहना है कि ये फिनाले में भी शांत नहीं हो रहे और इनकी ये कैट-फाइट अब फिनाले का माहौल भी गर्म कर रही है।

अनिल कपूर ने दिया मौका

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि होस्ट अनिल कपूर विशाल से कहते हैं कि क्या आप अपनी मांगी हुई माफी वापस लेना चाहेंगे, तो इस पर विशाल जवाब देते हैं कि मुझे माफी मांगने का खेद है। वीडियो में विशाल ने आगे कहा कि मुझे यहां इनके साथ बैठने में भी दिक्कत हो रही है।

कृतिका को लेकर फिर मचा बवाल

इसके बाद अनिल कपूर अरमान से कहते हैं कि क्या आपको कुछ कहना है, तो अरमान विशाल से कहते हैं कि पूरे शो में तेरी नजर कृतिका पर थी। इसके जवाब में विशाल कहते हैं कि मेरी नजर कितनी साफ है वो सबको पता है। विशाल ने आगे कहा कि मुझे नहीं लगता कि किसी की तारीफ करना गलत है।

तुझे आशीर्वाद तो मिला ना- अरमान

विशाल के इस जवाब पर अरमान ने फिर तंज कसा और कहा कि अगर ऐसा है, तो फिर पूरे घर की तारीफ किया कर। इस पर विशाल ने झट से कहा कि मुझे जिसकी तारीफ करनी थी, मैंने उसके मुंह पर की। तब अरमान ने कहा कि फिर मैंने मुंह पर दिया ना कुछ ना कुछ… तुझे आशीर्वाद तो मिला ना।

यूजर्स ने फिर दिया विशाल का साथ

अरमान और विशाल का ये वॉर अब फिनाले में भी देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने भी इस पर कमेंट्स की बारिश कर दी है। लोगों का कहना है कि फिनाले आ गया लेकिन अरमान का घमंड नहीं चूर हुआ। एक यूजर ने इस पर कमेंट किया कि फिनाले में भी ये मुद्दा उठा दिया। दूसरे यूजर ने लिखा कि विशाल पता नहीं क्यों सुन रहा है ये सब? तीसरे यूजर ने लिखा कि कुछ भी चल रहा है।

यह भी पढ़ें- इंतजार खत्म… मिल गया Bigg Boss OTT 3 का विनर! फिनाले से पहले ही किसके नाम हुई चमचमाती ट्रॉफी?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें