इंतजार खत्म... मिल गया Bigg Boss OTT 3 का विनर! फिनाले से पहले ही किसके नाम हुई चमचमाती ट्रॉफी?

Bigg Boss OTT 3 Winner: पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 के फिनाले से पहले ही विनर का नाम लीक हो गया है। जी हां, ऐसा लग रहा है कि शो को उसके तीसरे सीजन का विनर मिल गया है।

Bigg Boss OTT 3 Winner

Bigg Boss OTT 3 Winner

Bigg Boss OTT 3 Winner: पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 को जल्दी ही उसका विनर मिल जाएगा। शो के फिनाले में अब बस कुछ ही घंटे रह गए हैं। हालांकि शो के फिनाले से पहले ही बिग बॉस ओटीटी 3 को उसका विनर मिल गया है। अरे भई ऐसा हमारा कहना नहीं है। जी हां, इसकी चर्चा तो इंटरनेट पर जोरों से हो रही है।

लेटेस्ट पोस्ट से मिला हिंट

दरअसल, सोशल मीडिया पर ETV ने शो के विनर को कंफर्म करने के लिए एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें सना मकबूल को शो का विनर बताया गया। इस पोस्ट को सना की पीआर टीम (Nidhi Gupta) ने लाइक किया है। जैसे ही निधि ने इस पोस्ट को लाइक किया तो इंटरनेट पर हलचल बढ़ गई और शो के विनर को लेकर कंफर्मेशन का बिगुल बज गया।

पोस्ट से शुरू हुई चर्चा

सोशल मीडिया पर यूजर्स बिग बॉस ओटीटी 3 के विनर को लेकर चर्चा कर रहे हैं। कोई इसे पॉजिटिव तो कोई निगेटिव बता रहा है। हालांकि ये अभी ऑफिशियल नहीं है। जी हां, ये कयास बस इस पोस्ट और निधि के लाइक के आधार पर लगाए जा रहे हैं। बिग बॉस ओटीटी 3 का फाइनल विनर कौन होगा ये शो के फिनाले में ही पता लगेगा।

आज रात होगा फिनाले

बिग बॉस ओटीटी 3 का फिनाले आज रात शुरू होगा। हालांकि फिनाले से पहले विनर को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर हर कोई अपने चाहने वाले को विनर बता रहा है। लोगों का भी यही कहना है कि सना मकबूल ही बिग बॉस ओटीटी 3 की विनर बनेगी। हालांकि ऑफिशियल विनर कौन होगा ये तो आज रात ही पता लगेगा।

कौन होगा बिग बॉस के इस सीजन का विनर?

फिनाले में पांच लोग हैं, जिसमें सना मकबूल, रणवीर शौरी, नैजी, कृतिका मलिक और साई केतन राव हैं। वहीं अगर टॉप थ्री की बात करें तो इसमें सना, नैजी और रणवीर हैं। बिग बॉस के घर में मौजूद इन पांचों कंटेस्टेंट में विनर के लिए कांटे की टक्कर है। देखने वाली बात होगी कि कौन बिग बॉस ओटीटी 3 का विनर बनेगा?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ