FIR Against Chandrika Dixit: मशहूर वड़ा पाव गर्ल यानी चंद्रिका दीक्षित गेरा (Chandrika Dixit Gera) इन दिनों बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) में फेम हासिल कर रही हैं। आए दिन चंद्रिका दीक्षित गेरा कोई न कोई ऐसा बयान दे रही हैं जिस पर फैंस का ध्यान जाकर अटक जाता है। हाल ही में वड़ा पाव गर्ल ने अपनी एक दिन की कमाई बताकर न सिर्फ बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स बल्कि आम जनता को भी हैरान कर दिया था। इसके बाद उन्होंने अपनी लव लाइफ सुनाकर भी फैंस को इमोशनल किया। वहीं, अब लगता है चंद्रिका दीक्षित गेरा ज्यादा समय तक बिग बॉस के घर में टिक नहीं पाएंगी।
वड़ा पाव गर्ल पर दर्ज FIR
यहां बात नॉमिनेशन की नहीं हो रही है बल्कि उनकी जिंदगी में आए तूफान की हो रही है। दरअसल, अब वड़ा पाव गर्ल एक बड़ी मुसीबत में फंस गई हैं और इसकी वजह से न सिर्फ उनके गेम बल्कि उनके बिजनेस पर भी असर पड़ सकता है। कहा जा रहा है कि बिग बॉस में जाते ही चंद्रिका दीक्षित गेरा पर FIR दर्ज हो गई है। उन पर एक संगीन आरोप लगा है, जिसके बाद उनके खिलाफ एक्शन भी लिया जा सकता है। अब ये FIR किसने और क्यों दर्ज करवाई है ये भी जान लेते हैं।
फैजान अंसारी ने लगाए आरोप
दरअसल, चंद्रिका दीक्षित गेरा खिलाफ केस करना वाला शख्स कोई और नहीं बल्कि एक्टर फैजान अंसारी हैं। हाल ही में फैजान अंसारी ने एक्ट्रेस दलजीत कौर के खिलाफ भी शिकायत दर्ज करवाई थी। अब उन्होंने चंद्रिका दीक्षित के खिलाफ एक्शन लिया है। दरअसल, फैजान अंसारी का दावा है कि चंद्रिका दीक्षित के यहां से वड़ा पांव खाकर उनकी तबीयत बिगड़ गई और इतना ही नहीं उन्हें अस्पताल में भी भर्ती होना पड़ा। अपनी शिकायत दर्ज करवाते हुए एक्टर और इन्फ्लुएंसर ने डॉक्टर का दिया हुआ प्रिस्क्रिप्शन भी शेयर किया है।
यह भी पढ़ें: Salman Khan बिना कहे जान जाते थे Katrina Kaif की उदासी, फिर क्यों अधूरा रह गया भाईजान का प्यार?
वड़ा पाव ने बिगाड़ी तबीयत
फैजान अंसारी ने बताया कि वो दिल्ली आए थे, ऐसे में जब उन्हें पता चला कि यहां मुंबई की तरह वड़ा पाव मिल रहा है तो वो इसे खाने पहुंच गए। फैजान का आरोप है कि उनके वड़ा पाव से बदबू आ रही थी और वहां सफाई का भी ध्यान नहीं रखा जाता। साथ ही सामान भी खराब ही इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में इस वड़ा पाव को खाते ही उनकी तबीयत बिगड़ गई और जब वो डॉक्टर के पास गए तो उन्हें पता चला कि उन्हें पेट में इन्फेक्शन हो गया है। अब वड़ा पाव खाने पर हुई ऐसी हालत के बाद फैजान अंसारी ने चंद्रिका दीक्षित गेरा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है।
संबंधित खबरें
धर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
2 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
3 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
3 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
5 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
6 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
15 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
16 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
17 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
17 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines