Bigg Boss OTT 3: मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। शो में आ रहे ट्विस्ट दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। लोगों को भी शो में चल रहा ड्रामा खूब पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर भी बिग बॉस ओटीटी 3 को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। इस बीच सभी ये जानने के लिए बेताब है कि आखिर शो में कौन सबसे आगे चल रहा है और कौन है वो घरवाला जो सबसे पीछे हैं। अगर आप भी ये जानने के लिए बेकरार हैं, तो देर किस बात की? आइए आपको बताते हैं…
कौन किस नंबर पर?
- लव कटारिया- 312.6 K
- सना मकबूल- 170.8 K
- साई केतन राव- 146.4 K
- विशाल पांडे- 122 K
- अरमान मलिक- 66.9 K
- नेजी- 50.8 K
- शिवानी कुमारी- 41.9 K
- रणवीर शौरी- 41.7 K
- कृतिका मलिक- 22.3 K
लेटेस्ट रैंकिंग रिपोर्ट
बिग बॉस ओटीटी 3 की लेटेस्ट रैंकिंग रिपोर्ट अब सबके सामने आ चुकी हैं और जहां पहले नंबर पर लव कटारिया ने अपनी पकड़ बना रखी है, तो वहीं इस लिस्ट में कृतिका मलिक सबसे नीचे हैं। हालांकि देखने वाली बात ये होगी कि इस लिस्ट में अब कितना बदलाव होगा? क्या लव पहले नंबर पर बने रहेंगे या फिर कोई और इस गद्दी को अपनी नाम कर लेगा।
तीन कंटेस्टेंट नॉमिनेट
इसके साथ ही अगर शो की बात करें तो हाल ही में शो में तीन कंटेस्टेंट को नॉमिनेट किया गया, जिसमें लवकेश, विशाल और शिवानी कुमारी शामिल हैं, लेकिन घर में टास्क के चलते शिवानी को सेव कर लिया गया है। हालांकि अब एलिमिनेशन की तलवार लव और विशाल पर लटकी है। जी हां, देखने वाली बात होगी कि इस बार शो से इन दोनों में से किसका पत्ता साफ होगा? या फिर गेम पलट जाएगा।
टॉप पांच कंटेस्टेंट
इसके साथ ही अगर बिग बॉस ओटीटी के टॉप पांच कंटेस्टेंट की बात करें तो Content+Personality+Fanbase (Own fans) के अनुसार पहले नंबर पर सना मकबूल, दूसरे नंबर पर रणवीर शौरी, तीसरे नंबर पर अरमान मलिक, चौथे नंबर पर विशाल पांडे और पांचवे नंबर पर शिवानी कुमारी हैं। गौरतलब है कि बिग बॉस ओटीटी 3 का फिनाले जल्द ही होने वाला था। शो के फिनाले को लेकर कहा जा रहा था कि 4 अगस्त को बिग बॉस ओटीटी 3 का फिनाले होगा, लेकिन अब कहा जा रहा है कि शो को और आगे बढ़ाया जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि शो अब तीन से चार दिन और आगे बढ़ सकता है और अभी शो के फिनाले की डेट भी कंफर्म नहीं हुई है। देखने वाली बात होगी कि अब शो को लेकर क्या नया अपडेट आएगा?
यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 3 में हुआ अनोखा एविक्शन, ‘Love’ के लिए ये कंटेस्टेंट छोड़ देगा शो!
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
11 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
13 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
15 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
16 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
17 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
17 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
18 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
19 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
19 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines