---विज्ञापन---

Bigg Boss OTT 3 में हुआ अनोखा एविक्शन, ‘Love’ के लिए ये कंटेस्टेंट छोड़ देगा शो!

Bigg Boss OTT 3 Vishal Pandey Eviction: बिग बॉस ओटीटी 3 के घर से एविक्शन को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। शो में इस वक्त विशाल पांडे और लवकेश कटारिया पर एविक्शन की तलवार लटक रही है, ऐसे में खबर आ रही है कि एविक्शन को लेकर बिग बॉस इस बार कुछ अनोखा करने जा रहे हैं। कौन और कैसे हुआ उस कंटेस्टेंट का एविक्शन, इस रिपोर्ट में जानिए।

---विज्ञापन---

Bigg Boss OTT 3 Vishal Pandey Eviction: बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में फिनाले से सिर्फ एक हफ्ता पहले एविक्शन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। विशाल पांडे, लवकेश कटारिया और शिवानी कुमारी फिलहाल घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हैं, जिसमें से शिवानी कुमारी सुरक्षित हो गई हैं। घर में टास्क के दौरान शिवानी को बचा लिया गया, यानी कंटेस्टेंट्स ने वोट देकर शिवानी को सुरक्षित कर दिया। अब विशाल और लवकेश के बीच एविक्शन को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। क्या है पूरा मामला इस रिपोर्ट में जानिए।

विशाल पांडे हुए घर से बेघर?

दरअसल ‘द लेडी खबरी’ के ट्वीट के मुताबिक विशाल पांडे और लवकेश कटारिया के बीच एविक्शन हो चुका है। सूत्रों की मानें तो विशाल और लवकेश के बीच बिल्कुल उसी तरह एविक्शन होगा जैसे बिग बॉस सीजन 9 में प्रिंस नरूला और किश्वर मर्चेट के बीच हुआ था। उस सीजन ने प्रिंस और किश्वर काफी करीबी दोस्त थे। एक दूसरे को भाई-बहन मानते थे। बस इसलिए बिग बॉस ने दोनों के बीच एविक्शन कुछ इस तरीके से किया था कि किसी एक को खुद ही शो से अपने दोस्त के लिए बाहर जाना था। ऐसे में किश्वर ने प्रिंस को सेव करने के लिए खुद शो छोड़ने का फैसला लिया था।

---विज्ञापन---

खबरों की मानें तो विशाल पांडे और लवकेश के बीच भी बिग बॉस ने इसी तरह एविक्शन करने का सोचा है। विशाल और लवकेश को ऑपशन दिया जाएगा कि दोनों में से कौन खुद का बलिदान देकर शो से बाहर जाना चाहता है। जहां खबर आ रही है कि विशाल ने अपने दोस्त लवकेश कटारिया के लिए शो छोड़ने का फैसला ले लिया है। विशाल ने लवकेश के लिए शो से एविक्शन का फैसला लिया जिसके बाद वो शो से एविक्ट हो गए हैं।

---विज्ञापन---

हालांकि फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। इस बात का कोई आधिकारिक तौर पर सबूत नहीं मिला है, लेकिन खबरों की मानें तो विशाल ही अब शो से एविक्ट होंगे।

---विज्ञापन---

विशाल के फैंस में नाराजगी

जब से शो में एविक्शन को लेकर ऐसा अपडेट सामने आया है, विशाल के एविक्ट होने की खबर सुनते ही उनके फैंस में खासा नाराजगी देखने को मिल रही है। विशाल पांडे के एविक्शन की खबरों पर रिएक्ट करते हुए फैंस इसे अनफेयर बता रहे हैं। आपको बता दें विशाल शो की टॉफी जीतने के बड़े दावेदार माने जा रहे थे। विशाल पांडे हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखते हैं। अब अगर ऐसा सच में है कि विशाल ही शो से एविक्ट हुए हैं या फिर होंगे तो मेकर्स को इसके लिए काफी ट्रोलिंग और बैशिंग का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें: Tishaa Kumar के निधन से अधूरा रह गया उनका सफर, माता-पिता की तरह बन सकती थीं एक्टर

---विज्ञापन---

 

First published on: Jul 25, 2024 09:54 AM

End of Article

About the Author

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola