Bigg Boss OTT 3 की लेटेस्ट रैंकिंग रिपोर्ट रिवील, देखें टॉप से बॉटम 9 तक कौन किस नंबर पर?

Bigg Boss OTT 3: मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 इन दिनों दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। शो को लेकर बड़ा अपडेट भी आया है। जी हां, कहा जा रहा है कि शो अब कुछ दिन आगे बढ़ सकता है, लेकिन इसको लेकर अभी कुछ भी ऑफिशियल नहीं है।

Bigg Boss OTT 3

Bigg Boss OTT 3

विज्ञापन

Bigg Boss OTT 3: मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। शो में आ रहे ट्विस्ट दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। लोगों को भी शो में चल रहा ड्रामा खूब पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर भी बिग बॉस ओटीटी 3 को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। इस बीच सभी ये जानने के लिए बेताब है कि आखिर शो में कौन सबसे आगे चल रहा है और कौन है वो घरवाला जो सबसे पीछे हैं। अगर आप भी ये जानने के लिए बेकरार हैं, तो देर किस बात की? आइए आपको बताते हैं…

कौन किस नंबर पर?

  • लव कटारिया- 312.6 K
  • सना मकबूल- 170.8 K
  • साई केतन राव- 146.4 K
  • विशाल पांडे- 122 K
  • अरमान मलिक- 66.9 K
  • नेजी- 50.8 K
  • शिवानी कुमारी- 41.9 K
  • रणवीर शौरी- 41.7 K
  • कृतिका मलिक- 22.3 K

विज्ञापन

लेटेस्ट रैंकिंग रिपोर्ट

बिग बॉस ओटीटी 3 की लेटेस्ट रैंकिंग रिपोर्ट अब सबके सामने आ चुकी हैं और जहां पहले नंबर पर लव कटारिया ने अपनी पकड़ बना रखी है, तो वहीं इस लिस्ट में कृतिका मलिक सबसे नीचे हैं। हालांकि देखने वाली बात ये होगी कि इस लिस्ट में अब कितना बदलाव होगा? क्या लव पहले नंबर पर बने रहेंगे या फिर कोई और इस गद्दी को अपनी नाम कर लेगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

तीन कंटेस्टेंट नॉमिनेट

इसके साथ ही अगर शो की बात करें तो हाल ही में शो में तीन कंटेस्टेंट को नॉमिनेट किया गया, जिसमें लवकेश, विशाल और शिवानी कुमारी शामिल हैं, लेकिन घर में टास्क के चलते शिवानी को सेव कर लिया गया है। हालांकि अब एलिमिनेशन की तलवार लव और विशाल पर लटकी है। जी हां, देखने वाली बात होगी कि इस बार शो से इन दोनों में से किसका पत्ता साफ होगा? या फिर गेम पलट जाएगा।

विज्ञापन

टॉप पांच कंटेस्टेंट

इसके साथ ही अगर बिग बॉस ओटीटी के टॉप पांच कंटेस्टेंट की बात करें तो Content+Personality+Fanbase (Own fans) के अनुसार पहले नंबर पर सना मकबूल, दूसरे नंबर पर रणवीर शौरी, तीसरे नंबर पर अरमान मलिक, चौथे नंबर पर विशाल पांडे और पांचवे नंबर पर शिवानी कुमारी हैं। गौरतलब है कि बिग बॉस ओटीटी 3 का फिनाले जल्द ही होने वाला था। शो के फिनाले को लेकर कहा जा रहा था कि 4 अगस्त को बिग बॉस ओटीटी 3 का फिनाले होगा, लेकिन अब कहा जा रहा है कि शो को और आगे बढ़ाया जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि शो अब तीन से चार दिन और आगे बढ़ सकता है और अभी शो के फिनाले की डेट भी कंफर्म नहीं हुई है। देखने वाली बात होगी कि अब शो को लेकर क्या नया अपडेट आएगा?

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ