Bigg Boss OTT 3 Update: बिग बॉस के घर का इतिहास रहा है, जब भी नए सीजन में कंटेस्टेंट्स आए हैं, उनमें लड़ाई हुई ही है। कभी राशन को लेकर तो कभी एक-दूसरे की चुगली को लेकर घरवाले आपस में भिड़ते ही रहे हैं, लेकिन पहली बार देखने को मिला जब सभी घरवाले बिग बॉस के खिलाफ बगावत पर उतर आए हों। पिछले एपिसोड में राशन को लेकर सभी सदस्यों ने जिस तरह से हंगामा काटा वो वाकई देखने लायक रहा। हालांकि इस हंगामे के बीच बिग बॉस भी कंटेस्टेंट्स की अक्ल को ठिकाने लगाने में पीछे नहीं रहे। जैसे ही सभी घरवालों ने बिग बॉस से राशन मांगने को लेकर हंगामा किया तो एक मिनट में बिग बॉस ने तंज कसते हुए सभी कंटेस्टेंट की बोलती बंद कर दी। इसके बाद घरवालों को भी उनसे माफी मांगनी पड़ गई।
घरवालों का भूख से हुआ बुरा हाल
आपको बता दें कि बिग बॉस हाउस में किचन की जिम्मेदारी यूट्यूबर अरमान मलिक की पत्नी पायल और कृतिका मलिक ने संभाल रखी है। उनके अलावा चंद्रिका दीक्षित भी किचन की बागडोर संभाले हुए हैं। बिग बॉस ने घर में 7 दिन के हिसाब से राशन भेजा था लेकिन अपनी मनमानी के चलते घरवालों ने राशन को सिर्फ तीन दिन में ही निपटा दिया। इसके बाद से उन्हें सिर्फ बचे हुए फलों और सूप पीकर काम चलाना पड़ रहा था। आलम ये रहा कि शिवानी कुमारी अपने गांव से लाई हुई मिट्टी को खाने लग गईं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 Elimination: नीरज गोयत कौन? जिनका पहले हफ्ते में घर से कट गया पत्ता!
बिग बॉस के खिलाफ बगावत पर उतरे सदस्य
बस फिर क्या था सभी घरवालों ने बिग बॉस के सामने बगावत शुरू कर दी। लिविंग एरिया में बैठकर सना मकबूल ने कहा कि उन्हें भूख लगी है और उन्हें राशन दिया जाए। नीरज गोयत के सुर भी ऐसे ही रहे। घरवालों की बगावत देखकर आखिर बिग बॉस फॉर्म में आ ही गए। उन्होंने घरवालों की क्लास लगाते हुए कहा, ‘आपको क्या लगता है कि यहां बैठकर खाना मांगने से मिल जाएगा? आप लोगों ने क्यों नहीं जानना चाहा कि राशन कितने दिनों के लिए भेजा गया है?’ इसके बाद बिग बॉस ने घरवालों की क्लास लगानी शुरू की। साथ ही सना मकबूल और नीरज गोयत की डांट लगाई।
बिग बॉस के टास्क में फेल हुए घरवाले
बिग बॉस ने सना मकबूल से कहा कि घर का बचा हुआ सारा राशन स्टोर रूम में रख दिया जाए और एक टास्क के जरिए उन्हें राशन दे दिया जाएगा। ये सुनकर सभी खुश हो गए। जब टास्क की बारी आई तो सभी घरवालों को उनके काम के आधार पर रैंकिंग देने को कहा गया। हालांकि घरवाले बिग बॉस के दिए गए राशन टास्क को करने में फेल हो गए। आलम ये हुआ कि बिग बॉस ने सिर्फ तीन दिन का राशन घर में भेजा और कहा कि इसे आप लोगों को पूरे 7 दिन तक चलाना होगा।
संबंधित खबरें
पावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में लगाया गले; पत्नी ज्योति ने की दुआ
25 mins agoकौन हैं रचिता राम? जिनके बर्थडे सेलिब्रेशन में फैन ने पकड़े एक्ट्रेस के गाल; वीडियो हुआ वायरल
3 hrs agoRise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच, शो में एक्ट्रेस के छलक पड़े आंसू
4 hrs agoनहीं रहे साउथ सिनेमा के फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस
7 hrs agoमीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स; गुल्लू-लव का कपल डांस वायरल
8 hrs agoसलमान खान की 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज? फिल्म के नए वर्जन को मिली हरी झंडी!
9 hrs ago'डटकर सामना किया…', शाहरुख खान ने स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम; पोस्ट हुआ वायरल
10 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection: 'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
11 hrs agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
21 hrs agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines