Bigg Boss के टॉपर्स बाहर आते ही हुए फ्लॉप, पहले LIVE ने किया साबित

Bigg Boss: मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 के फिनाले में अब कुछ ही घंटे रह गए हैं। शो के घर में मौजूद हर एक कंटेस्टेंट में कांटे की टक्कर है। इस बार कौन शो का विजेता बनेगा और कौन शो की ट्रॉफी लेकर बाहर निकलेगा ये तो अब फिनाले में ही पता लगेगा?

Bigg Boss OTT 3

Bigg Boss OTT 3

Bigg Boss: मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस अक्सर अपने ड्रामे को लेकर चर्चा में रहता है। बिग बॉस अपने 17 सीजन पूरे कर चुका है और शो का ओटीटी वर्जन भी अपने तीसरे सीजन के पूरा होने के बेहद करीब है। टीवी का बिग बॉस हो या फिर ओटीटी… हंगामा तो हर सीजन में होना है। अब भई शो ही कॉन्ट्रोवर्शियल है, तो हंगामा होना तो बनता है। हालांकि बिग बॉस के विनर अक्सर चर्चा में रहते हैं, लेकिन शो के कुछ ऐसे भी कंटेस्टेंट रहे हैं, जो शो में तो बहुत पॉपुलर रहे, लेकिन बाहर आते ही फ्लॉप हो गए।

विज्ञापन

शो के बाद कंटेस्टेंट आते हैं लाइव

दरअसल, बिग बॉस के विनर हों या फिर शो के टॉप कंटेस्टेंट… शो से बाहर आने के बाद सभी अपने सोशल मीडिया पर लाइव आते हैं और फैंस के साथ जुड़ते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं कि बिग बॉस के कंटेस्टेंट जो शो में तो बेहद पॉपुलर रहे, लेकिन उस हिसाब ने उन्हें बाहर उतनी पॉपुलैरिटी नहीं मिली और इसका सबूत है शो के कंटेस्टेंट का बाहर आने के बाद पहला लाइव।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

बिग बॉस के बाद पहले लाइव पर किसे मिले कितने व्यूज?

  • अभिषेक कुमार- 113,000+
  • मनीषा रानी- 155,000+
  • लव कटारिया- 288,000+
  • बिग बॉस 17 विनर मुनव्वर फारुकी- 340,000+
  • अभिषेक मल्हान- 371,000+
  • बिग बॉस 16 विनर एमसी स्टेन- 541,000+
  • बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव- 595,000+ Peak Viewers

विज्ञापन

बिग बॉस ओटीटी 2 का विनर कौन?

हालांकि अब दर्शकों को बिग बॉस ओटीटी के तीसरे सीजन के विनर का इंतजार है और इसी के साथ ये भी कि इस बार जो भी विनर होगा बाहर आने के बाद उसको कितना प्यार मिलेगा। देखने वाली बात होगी कि बिग बॉस ओटीटी के तीसरे सीजन के विनर को अपने पहले लाइव पर कितने व्यूज मिलते हैं? गौरतलब है कि बिग बॉस ओटीटी 3 के फिनाले में अब बस कुछ ही समय रह गया है। ऐसे में हर कोई दुआ कर रहा है कि उसके चाहने वाला ही शो जीते। अब वक्त ही बताएगा कि शो के तीसरे सीजन की ट्रॉफी कौन अपने नाम करने वाला है?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ