Bigg Boss OTT 3 contestant Adnaan Shaikh tie knot in September: बिग बॉस ओटीटी 3 के कंटेस्टेंट अदनान शेख ने फैंस को बड़ी गुडन्यूज दी है। अब भई अदनान शादी करने वाले हैं, तो फैंस के लिए इससे बड़ी ट्रीट क्या हो सकती है। अदनान की शादी की खबरें इस वक्त जोरों पर हैं और फैंस उनकी शादी की डिटेल्स जानना चाहते हैं। आइए बताते हैं कि अदनान कब शादी करने वाले हैं?
बिग बॉस ओटीटी 3 के कंटेस्टेंट रह चुके हैं अदनान
अदनान शेख ने हाल ही में बॉम्बे टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में इसके बारे में बात की है। बिग बॉस ओटीटी 3 के कंटेस्टेंट ने अपनी शादी पर कहा कि वो अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से निकाह करने वाले हैं। बता दें कि अदनान, आयशा शेख को डेट कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अदनान के निकाह के फंक्शन इसी महीने यानी सिंतबर की 20 तारीख से शुरू होने वाले हैं। अपने निकाह से पहले अदनान तैयारियों में बिजी हैं।
20 सिंतबर से शुरू होंगे फंक्शन
अदनान और आयशा के प्री-वेडिंग फंक्शन भले ही 20 सिंतबर से शुरू होंगे, लेकिन दोनों का निकाह 24 सितंबर को होगा। इतना ही नहीं बल्कि 25 सितंबर को अदनान और आयशा की वलीमा रखी गई है। अपनी शादी को लेकर अदनान बेहद एक्साइटेड हैं। साथ ही उनका ये भी कहना है कि अपने निकाह के लिए हर एक तैयारी वो खुद ही कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं पहले से एक रिस्पॉन्सिबल इंसान हूं और अब एक रिस्पॉन्सिबल पति भी बनूंगा।
घर से दो दिन में बाहर हो गए थे अदनान
इसके साथ ही अगर अदनान शेख की बात करें तो वो हाल ही में खत्म हुए बिग बॉस ओटीटी 3 के कंटेस्टेंट रह चुके हैं। बिग बॉस ओटीटी 3 में अदनान ने बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी, लेकिन वो सिर्फ दो दिनों के अंदर ही बाहर भी हो गए थे। जब अदनान शो में गए थे, तो उनके फैंस को लगा था कि वो कुछ ना कुछ कमाल जरूर करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
अदनान को किया गया था ट्रोल
घर से बेघर होने के बाद अदनान को खूब ट्रोल किया गया और उन्होंने भी मेकर्स को खूब खरी-खोटी सुनाई। साथ ही अगर अदनान की जर्नी की बात करें तो उन्होंने बतौर टिक टॉकर अपनी जर्नी की शुरुआत की थी। अदनान सोशल मीडिया का एक फेमस चेहरा है और उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो में भी अपना जलवा दिखाया है।
यह भी पढ़ें- Anjini Dhawan कौन? जो बॉलीवुड में डेब्यू को तैयार, Varun Dhawan से हसीना का क्या रिश्ता?
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
11 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
14 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
15 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
16 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
17 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
18 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
18 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
18 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines