हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bigg Boss OTT 3: Sana Makbul की जीत पर फूटा Chandrika Dixit का गुस्सा, बोलीं- मैं विनर हूं

Bigg Boss OTT 3 Chandrika Dixit on Sana Makbul: बिग बॉस ओटीटी 3 में सना मकबूल की जीत के बाद अब शो के दूसरे कंटेस्टेंट्स की तरफ से उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी जा रही हैं, जहां अरमान मलिक ने भी सारे गिले शिकवे भुलाकर सना को अपनी बहन बोल दिया है। वहीं पायल मलिक, विशाल पांडे, शिवानी कुमारी, लवकेश सभी ने उन्हें लिए अपनी खुशी जाहिर की है। अब चंद्रिका दीक्षित ने भी सना की जीत पर अपना बयान दिया है लेकिन सना के बयान से साफ जाहिर हुआ कि वो कुछ खास खुश नहीं हैं। 

विज्ञापन
Bigg Boss OTT 3 Chandrika Dixit on Sana Makbul

Bigg Boss OTT 3 Chandrika Dixit on Sana Makbul: बिग बॉस ओटीटी 3 में सना मकबूल की जीत के बाद अब हर कोई उन्हें जीत की बधाई दे रहा हैं। सना मकबूल की जीत के बाद उनके दोस्त काफी खुश हैं। बिग बॉस की चमचमाती हुई ट्रॉफी को जीतने के बाद सना मकबूल स्टेज पर काफी खुश नजर आईं। इसी बीच अब शो के दूसरे कंटेस्टेंट्स की तरफ से भी सना की जीत को लेकर अलग-अलग रिएक्शन्स देखने को मिल रहे हैं। सना मकबूल की जीत के बाद अब वायरल वड़ा पाव गर्ल की भी प्रतिक्रिया आई है। सना मकबूल की जीत को लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो चंद्रिका ने क्या कुछ कहा इस रिपोर्ट में जानिए।

चंद्रिका बोलीं- मैं विनर हूं

ग्रैंड फिनाले के बाद चंद्रिका अपने घर के लिए निकल रही थीं तो उनसे सना मकबूल के विनर बनने को लेकर पूछा गया। चंद्रिका दीक्षित ने इस पर कहा कि शो की विनर तो मैं खुद को मानती हूं। बाकी उनसे पूछा गया कि सना मकबूल जीत गईं तो इस पर आप क्या कहेंगी, इस पर चंद्रिका दीक्षित ने कहा कि हर साल ही शो का विनर अनफेयर ही होता है और इस बार भी कुछ ऐसा ही था। चंद्रिका ने बातों ही बातों में कह दिया कि सना मकबूल के ट्रॉफी जीतने से वो ज्यादा खुश नहीं हैं। चंद्रिका ने आगे बात करते हुए कहा कि नैजी ने सभी का दिल जीता है बस मैं इतना ही कहूंगी।

सना मकबूल को अरमान ने दी बधाई

दिलचस्प बात ये है कि शो में अरमान मलिक और सना मकबूल के बीच कभी नहीं बनी लेकिन बावजूद इसके अरमान ने बाहर आकर बोला कि वो सना मकबूल के लिए काफी खुश हैं। अरमान ने कहा रि वो शो की नेगेटिविटी को घर के अंदर ही छोड़कर आए हैं। बाहर आने के बाद उन्हें किसी के लिए भी कोई हेट नहीं है। वहीं अरमान की पहली पत्नी पायल मलिक ने भी सना के जीतने पर कहा कि सना को जीतना चाहिए भी था। वो पहले दिन से शो में कह रही थी कि उसे जीतना है और वही हुआ भी। पायल मलिक ने कहा कि उन्हें सना के जीतने पर काफी खुशी है।

विज्ञापन

रणवीर शौरी ने सना की जीत पर क्या कहा?

शो में सेकंड रनर अप रहे रणवीर शौरी ने सना मकबूल की जीत को लेकर कहा कि मैं उन्हें विनर नहीं मानता। रणवीर ने कहा कि उन्हें बेशक वोट्स मिले होंगे लेकिन मुझे लगता है कि मैं शो को जीत सकता था। अगर मैं नहीं तो अरमान मलिक शो को जीत सकते थे।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 की Winner बनीं Sana Makbul, इन 5 कारणों की वजह से जीती शो की ट्रॉफी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola