Bigg Boss OTT 3: ‘बिग बॉस ओटीटी 3‘ में चौथे दिन काफी कुछ देखने को मिला। पूरा एपिसोड दीपक चौरसिया के इर्द-गिर्द घूमता हुआ नजर आया। कभी वो लड़ते हुए दिखाई दिए तो कभी दीपक चौरसिया (Deepak Chaurasia) घर को चलाते हुए नजर आए। सबसे ज्यादा अगर किसी ने लोगों का ध्यान खींचा तो वो थी उनकी और अरमान मलिक (Armaan Malik) की लड़ाई। दोनों आखिरी एपिसोड में आमने-सामने आ गए थे। इनकी बहस इतनी बढ़ गई कि पूरा घर इकट्ठा हो गया। लेकिन आखिर में दीपक के अरमान पूरे हो ही गए। आज क्या होगा अब वो जानते हैं।
अरमान मांगेंगे माफी
आज के एपिसोड में अरमान- दीपक चौरसिया से माफी मांगते हुए दिखाई देने वाले हैं। कल हुई महाभारत के बाद आज एक बार फिर बिग बॉस के घर में हम साथ-साथ हैं वाला माहौल देखने को मिलेगा। अरमान खुद सामने से जाकर दीपक से बातचीत करेंगे और उनसे सुलह करने की कोशिश करेंगे। इस दौरान अरमान मलिक माफी भी मांगेंगे और अपनी गलती मानते हुए इस बात को एक्सेप्ट करेंगे कि मजाक-मजाक में उन्होंने कुछ ऐसी हरकत कर दी जो शायद दीपक को चुभ गई। अरमान की माफी को दीपक चौरसिया एक्सेप्ट भी कर लेंगे।
आज घर वालों को मिलेगी रैंकिंग
इसके बाद घर वालों को साफ हो जाएगा कि दीपक चौरसिया पूरी तरह से गेम खेल रहे हैं। दरअसल, जिस तरह से उन्होंने अरमान को जवाब दिए थे अरमान की बोलती बंद हो गई थी। इसके अलावा आज के एपिसोड में एक और चीज देखने को मिलेगी। कोई कितने पानी में है आज उसका भी खुलासा हो जाएगा। दरअसल, बिग बॉस घर वालों के कंट्रीब्यूशन का हिसाब मांगेंगे। कंटेस्टेंट्स को 1 से लेकर 16 तक रैंकिंग दी जाएगी। इस दौरान दीपक चौरसिया खुद को नंबर 15 पर रखेंगे।
यह भी पढ़ें: Sonakshi Sinha ने ट्रोलर्स को मोहब्बत से दिया जवाब, Zaheer Iqbal संग किसिंग फोटोज वायरल
कौन होगा किस नंबर पर?
लेकिन जैसा कि वो अपना नाम नहीं ले सकते तो वो नंबर 16 पर सना सुल्तान को, नंबर 15 पर साई केतन राव को रखेंगे। 14 नंबर पर Naezy, 13 पर मनीषा और 12 पर खुद दीपक चौरसिया होंगे। वहीं, 11 नंबर पर रणवीर शौरी को रखा जाएगा। हालांकि, इस टास्क के दौरान भी दीपक चौरसिया- अरमान को लेकर यही शिकायत करेंगे कि कैसे उन्होंने 6 वोट अपनी तरफ कर लिए हैं।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
5 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
8 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
9 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
10 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
10 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
10 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
12 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
12 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
13 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines