Bigg Boss OTT 3: हर वीकेंड पर एंटरटेनमेंट का डोज लेने के लिए फैंस बिग बॉस में वीकेंड का वार देखना पसंद करते हैं। जबसे ‘बिग बॉस ओटीटी 3‘ शुरू हुआ है हर हफ्ते फैंस अनिल कपूर (Anil Kapoor) को देखने के लिए एक्साइटेड रहते हैं। पहले हफ्ते लोगों को ये देखना था कि जब सलमान खान (Salman Khan) की जगह अनिल कपूर शो होस्ट करेंगे तो क्या वो इन कंटेस्टेंट्स को हैंडल कर पाएंगे या नहीं। हालांकि, अब अनिल कपूर शो को होस्ट करते हुए लोगों को पसंद आने लगे हैं।
वीकेंड का वार एपिसोड को लेकर खास अपडेट
वो वीकेंड का वार में भी हर हफ्ते कुछ ऐसा कर देते हैं कि 2 दिन तक सिर्फ उन्हीं के चर्चे रहते हैं। कभी उन पर किसी को टारगेट करने के आरोप लगते हैं तो कभी अनिल कपूर कंटेस्टेंट्स को गाइड कर और उन्हें उनकी गलतियां बताकर फैंस के दिल जीत जाते हैं। वहीं, इस बार भी वीकेंड का वार को लेकर फैंस इंतजार नहीं कर पा रहे हैं, लेकिन अब जो खबर आई है उसे सुनकर आपको भी सरप्राइज मिलेगा।
संडे को नहीं दिखेंगे अनिल कपूर
इस हफ्ते आप संडे को वीकेंड का वार एपिसोड नहीं देख पाएंगे। अब ऐसा क्यों हो रहा है उसका कारण तो सामने नहीं आया है, लकिन ये पक्का है कि इस हफ्ते संडे को वीकेंड का वार एपिसोड नहीं आएगा। क्या अनिल कपूर बिजी हैं? या फिर कोई और बात है जो मेकर्स ने इतना बड़ा फैसला लिया है? अब कारण तो रिवील नहीं किया है, लेकिन फैंस को निराश नहीं होना चाहिए। बल्कि अब जिओ सिनेमा ने तो फैंस को गुड न्यूज दे दी है।
यह भी पढ़ें: क्या Janhvi Kapoor हो गई थीं हैंडीकैप और पैरालाइज? अस्पताल में भर्ती होने पर एक्ट्रेस ने किया शॉकिंग खुलासा
एक दिन पहले मिलेगा एंटरटेनमेंट का डोज
अब जिओ सिनेमा ने इस बात का ऑफिशियल ऐलान किया है कि इस बार एंटरटेनमेंट का डोज एक दिन पहले मिलेगा। इसका मतलब है कि वीकेंड का वार एपिसोड शुक्रवार और शनिवार आने वाला है। यानी अनिल कपूर किसकी बैंड बजाने वाले हैं वो देखने के लिए अब फैंस को ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा।
संबंधित खबरें
OTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
1 hr agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
2 hrs ago23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
3 hrs agoBigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
5 hrs ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
6 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
7 hrs agoEntertainment News Live: नुसरत भरूचा को बाली से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद होगी सर्जरी
8 hrs agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
9 hrs agoनुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
11 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection Day 1: ‘दृश्यम 3′ की बंपर ओपनिंग, अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines