क्या Janhvi Kapoor हो गई थीं हैंडीकैप और पैरालाइज? अस्पताल में भर्ती होने पर एक्ट्रेस ने किया शॉकिंग खुलासा

Janhvi Kapoor Shocking Revelation: जान्हवी कपूर को लेकर एक शॉकिंग खुलासा हुआ है। एक्ट्रेस जब अस्पताल में भर्ती हुई थीं तो उनके साथ क्या-क्या हुआ अब खुद जान्हवी ने वो सब रिवील कर दिया है।

Janhvi Kapoor Shocking Revelation

Janhvi Kapoor Shocking Revelation

विज्ञापन

Janhvi Kapoor Shocking Revelation: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर हाल ही में हॉस्पिटल में भर्ती हुई थीं। फूड पॉइजनिंग की वजह से जान्हवी को एडमिट करवाया गया था। वहीं, अब एक्ट्रेस ने अपनी हालत को लेकर एक शॉकिंग खुलासा किया है। उनकी बात सुनकर फैंस को भी चिंता हो सकती है क्योंकि जान्हवी ने रिवील किया है कि उन्हें हैंडीकैप और पैरालिसिस जैसा महसूस हो रहा था। अब 27 साल की एक्ट्रेस के मुंह से इतनी बड़ी बातें सुनकर फैंस भी चौंक गए हैं।

कैसे हुई जान्हवी को फूड पॉइजनिंग?

बता दें, 18 जुलाई को हालत बिगड़ने के बाद एक्ट्रेस को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। लेकिन अब एक्ट्रेस ने बताया है कि वो बेहद थक गई थीं और उनकी इम्युनिटी भी काफी कम हो गई थी। दरअसल, जान्हवी लगातार शूट कर रही थीं और साथ ही ट्रैवलिंग भी कर रही थीं। जान्हवी ने खुलासा करते हुए बताया कि वो आधे दिन के लिए चेन्नई गई थीं। इस दौरान उन्होंने एयरपोर्ट पर कुछ अजीब खा लिया। इसके बाद उन्हें लगा कि उनके पेट में कीड़ा है, लेकिन ऐसा नहीं था क्योंकि उनके जो भी टेस्ट किए गए थे उसमें कोई भी गड़बड़ी नहीं मिली।

विज्ञापन

जान्हवी की हालत देख घबरा गए थे डॉक्टर

वहीं, पेट ठीक होने के बाद एक्ट्रेस को बस शरीर में दर्द हो रहा था और साथ ही कमजोरी, ठंड और कंपन महसूस होने लगी। जान्हवी ने बताया है कि डॉक्टर भी उनकी बीमारी का पता नहीं लगा पा रहे थे और एक्ट्रेस की हालत देख डॉक्टर भी घबरा गए थे। जान्हवी ने बताया है कि उनके लिवर एंजाइम और लिवर प्रोफाइल में बहुत दिक्कत थी और ये देखकर डॉक्टर भी पैनिक कर गए। ऐसे में तीन-चार दिनों तक जान्हवी अस्पताल में ही रहीं और डॉक्टर लगातार यह पता लगाने की कोशिश कर रहे थे कि उनके साथ प्रॉब्लम क्या है। एक्ट्रेस की हालत काफी डरावनी हो गई थी।

विज्ञापन

खुद को हैंडीकैप और पैरालाइज महसूस कर रही थीं जान्हवी

हालांकि, उस दौरान भी जान्हवी बस यही सोच रही थीं कि वो अच्छा डांस कर पाएंगी या नहीं, फिट दिखेंगी या नहीं? जान्हवी ने ये भी रिवील किया है कि हॉस्पिटल जाने से पहले उन्हें ऐसा महसूस हो रहा था कि वो पूरी तरह से हैंडीकैप और पैरालाइज हो गई हैं। एक्ट्रेस खुद से वॉशरूम तक नहीं जा पा रही थीं। न ही वो चलने या कुछ भी खाने या बोलनी की हालत में नहीं थीं। जान्हवी ने कहा है कि उनकी बॉडी को शायद बस आराम चाहिए था जो उन्हें हॉस्पिटल जाने के बाद मिला।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ