हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bigg Boss OTT 3: 'मैं ही विलेन हूं...' घरवालों ने साई केतन को ऐसा क्या कहा, जो फिर हुई 'तू-तू-मैं-मैं'

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। दर्शकों को शो खूब पसंद आ रहा है और शो के नए ट्विस्ट शो की एक्साइटमेंट बढ़ा रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर शो का एक शॉर्ट वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Bigg Boss OTT 3

Bigg Boss OTT 3: इन दिनों बिग बॉस ओटीटी 3 को लेकर खबरों का बाजार गर्म है। शो में आ रहे ट्विस्ट लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर खूब बातचीत हो रही है। इस बीच जियो सिनेमा भी शो की शॉर्ट वीडियो या क्लिप्स शेयर कर रहा है, जिसमें शो का छोटा-छोटा मसाला लोगों का मनोरंजन कर रहा है। जियो सिनेमा पर एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसके शो के उस पार्ट को दिखाया गया है कि जब घरवाले मिलकर साई केतन को समझाते हैं।

‘मैं विलेन हूं’

दरअसल, जियो सिनेमा एप पर जो वीडियो सामने आया है, उसमें ‘मैं विलेन हूं’ वाली वीडियो पर अगर गौर किया जाए, तो भई आप देख सकते हैं कि कैसे सभी साई को समझा रहे हैं। इस वीडियो में पहले रणवीर, नीरज को कहते हैं कि जब कोई बोल रहा हो, तब आप उसके ऊपर मत बोला करो। इसके आगे रणवीर कहते हैं कि जब आप बोलते हो, तो थोड़ा धीरे बोला करो। प्लीज आप इन चीजों का ख्याल रखो।

घरवाले साई को समझाते हैं

इस पर नीरज जवाब देते हैं कि आपने मुझे बताया इसके लिए थैंक्स, ये चीजों आपको दोबारा नहीं मिलेगी। आपने मुझे जो समझाया है, मैं उसका ख्याल रखूंगा। इसके बाद रणवीर, साई केतन से बात करते हैं और कहते हैं कि भाई तेरे लिए मैं कहूंगा कि अगर कोई किसी को कुछ कह रहा है, तो तू उसमें मत पड़। रणवीर कहते हैं कि जो जिसको जो कह रहा है कहने दो, तुम बीच में क्यों आते हो? इस पर साई कहते हैं कि कोई आपको कुछ बोलेगा, तो मैं कैसे चुप रहूं।

विज्ञापन

सना ने भी की साई को समझाने की कोशिश

रणवीर कहते हैं कि जब कोई मुझे कुछ कहेगा मैं खुद उसे देख लूंगा। अगर कोई तुझे बोल रहा है, तो तुम बोलो ना। इस बीच सना सुल्तान भी वहां आ जाती हैं और भी साई ये यही कहती हैं कि अगर तुम्हारी बात नहीं होती, तो क्यों बोलते हो? साई कहते हैं कि कोई तुम्हें भी गाली देगा, रणवीर को भी देगा, तो मैं चुप रहूं। सना कहती हैं कि मुझे पता है साई, लेकिन अभी इससे बहुत गलत लगता है कि जैसे साई बीच में जबरदस्ती घुस रहा है। ये बातचीत धीरे-धीरे बढ़ जाती है और जब सभी साई को इस चीज के लिए समझाते हैं, तो साई को लगता है कि वो ही गलत हैं। इसके आगे साई कहते हैं कि ‘मैं ही विलेन हूं’।

यह भी पढ़ें- इस क्रिकेटर की बीवी के प्यार में पागल थे Arjun Kapoor? हसीना संग देखें थे शादी के भी सपने!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola