इस क्रिकेटर की बीवी के प्यार में पागल थे Arjun Kapoor? हसीना संग देखें थे शादी के भी सपने!

Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर कभी इस क्रिकेटर की बीवी के प्यार में पागल थे। भई ऐसा हमारा कहना नहीं है बल्कि अर्जुन ने खुद रिवील किया है। जी हां, एक बार अर्जुन कपूर ने खुद इस किस्से के बारे में बताया था। आइए आपको बताते हैं कि क्या है पूरी कहानी?

Arjun Kapoor

Arjun Kapoor

विज्ञापन

Arjun Kapoor: बी-टाउन के कई सितारें ऐसे हैं, जो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। हालांकि कुछ ऐसे भी स्टार्स हैं, जो अपनी लव लाइफ, रिलेशनशिप या क्रश के बारे में खुद ही बातें करते हैं और सच रिवील करते हैं। ऐसा ही एक किस्सा अर्जुन कपूर ने खुद की लाइफ के बारे में शेयर किया था। एक बार करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में अर्जुन ने इस किस्से का जिक्र किया था।

‘कॉफी विद करण’ में किया था कबूल

ये तो सभी जानते हैं कि अर्जुन कपूर, अरबाज खान की पहली एक्स वाइफ मलाइका को डेट कर रहे हैं, लेकिन ‘कॉफी विद करण’ में जब अर्जुन कपूर से पूछा गया कि आप किस एक्ट्रेस से शादी करना चाहते हैं, तो इस पर अर्जुन ने जवाब दिया था ‘अनुष्का शर्मा’। इतना ही नहीं बल्कि इस दौरान शो में अर्जुन के साथ वरुण धवन भी आए थे। जैसे ही अर्जुन ने ये जवाब दिया, तो वरुण झट से बोले कि तुम हमेशा की अनुष्का का नाम लेते हो। जैसे ही अर्जुन ने ये सुना तो वो शर्म से लाल हो गए। इस बात से तो साफ है कि एक टाइम ऐसा भी था जब अर्जुन, क्रिकेटर विराट कोहली की वाइफ से शादी के सपने देखते थे।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

अर्जुन कपूर और मलाइका का रिश्ता

बता दें कि बीते कुछ दिनों पहले अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के अलग होने की खबरें भी सामने आई थी, जो महज अफवाहें साबित हुई। जी हां, दोनों को लेकर कहा रहा था कि एक-दूसरे को लंबे टाइम के बाद अब दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली हैं, लेकिन ऐसा नहीं है और कपल अभी भी साथ है। गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा ने पहले अरबाज खान से शादी की थी। हालांकि दोनों ने शादी के कुछ सालों बाद तलाक लेकर अपनी राहें अलग कर ली थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

विज्ञापन

अनिल कपूर ने किया खुलासा

तलाक के बाद अर्जुन कपूर संग मलाइका की नजदीकियां बढ़ गई और दोनों रिलेशन में आ गए। इसके बाद साल 2018 में कपल ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल भी कर दिया था। वहीं, अगर अर्जुन की शादी की बात करें तो हाल ही में अनिल कपूर ने इसे लेकर खुलासा किया है। दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा की शादी में अनिल कपूर ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

विज्ञापन

जल्द शादी कर सकते हैं मलाइका-अर्जुन?

एक इंटरव्यू के दौरान जब अनिल कपूर से सवाल किया गया कि कपूर खानदान में अगली शादी किसकी होने वाली है? तो इस पर अनिल ने जवाब दिया कि उम्मीद की अर्जुन की होगी। अनिल के इस जब से लोगों ने तो यहां तक कयास लगा लिए कि अर्जुन और मलाइका भी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि इसको लेकर अभी कुछ भी ऑफिशियल नहीं हुआ है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ