Adnaan Shaikh Eviction Interview: बिग बॉस ओटीटी 3 में हाल ही में अदनान शेख बाहर हो गए। अदनान 1 हफ्ते पहले ही शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर गए थे लेकिन पहले ही हफ्ते उन्हें घर से बेघर कर दिया। अब अदनान शेख ने अपने एविक्शन इंटरव्यू में शो से जुड़ी कुछ बातें बताई हैं। उन्होंने कई कंटेस्टेंट्स को लेकर भी अपनी राय दी है। क्या कुछ कहा है अदनान शेख ने इस रिपोर्ट में जानिए।
अदनान ने कहा शो के अंदर मैं किसी मकसद से तो नहीं गया था लेकिन मैं गेम जरूर खेलने गया था, अपने दोस्तों से मैंने शेयर की थीं कुछ चीजें। मैं चाहता हूं कि विशाल और लवकेश की दोस्ती ऐसे ही बाहर भी बरकरार रहे।
एल्विश का सिस्टम करुंगा हैंग- अदनान
एल्विश यादव पर हमला करते हुए अदनान शेख ने कहा कि सांप के जहर मामले में कौन अंदर गया है ये हर कोई जानता है। फैजल ने अपने तरीके से जवाब दिया है अभी मेरा जवाब देना बाकी है। उसकी जिंदगी पहले से ही काफी हैंग पड़ी है लेकिन मैं उसका सिस्टम और हैंग कर दूंगा।
अरमान मलिक पर भड़के अदनान शेख
वहीं अदनान शेख को लेकर अरमान मलिक ने काफी पर्सनल कमेंट्स किए थे। उन्होंने कहा था कि अदनान ड्रग्स केस में भी फंस चुका है। इसे लेकर जब अदनान से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अरमान मलिक को तो पहली फुरसत में बाहर निकलना चाहिए, क्योंकि उसने थप्पड़ मारा है। मैंने बाहर की बातें शेयर की थीं मैं कहीं ना कहीं गलत था लेकिन मैंने इतना बड़ा क्राइम नहीं किया था जिससे कि मुझे बाहर निकाला जाए।
थप्पड़ मारने को लेकर उन्होंने कहा कि जो शो का रूल है वो रूल ही है। थप्पड़ मारने के लिए अरमान मलिक को बाहर निकालना ही चाहिए था। अरमान से तो मेरा पर्सनल कुछ नहीं है। अगर एल्विश मुझसे माफी मांगेगा तो मैं उसे माफ करने के लिए तैयार हूं।
अरमान मलिक के पर्सनल कमेंट्स को लेकर अदनान ने कहा कि अरमान एक रेपिस्ट है वो खुद जेल जा चुका है तो उसे तो मेरे बारे में कुछ बोलने का हक ही नहीं है।
एल्विश यादव के लिए बनाया वीडियो
अदनान ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें वो एल्विश यादव को लेकर बात करते हुए नजर आ रहे हैं। अदनान वीडियो में कह रहे हैं कि ‘कुछ नकली गैंगस्टर्स की आवाज बहुत निकली है, सभी का हिसाब-किताब होगा। अब सभी का एक-एक करके इलाज करेंगे। मैंने बहुत सारी वीडियो देखे हैं। अब एक ही बार में सभी का सिस्टम हैंग करेंगे।’ इस वीडियो में अदनान सीधे-सीधे एल्विश को धमकी देते हुए नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Adnaan Shaikh ने Bigg Boss OTT 3 में रचा इतिहास, 1 हफ्ते में ही बना दिया खास रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
5 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
5 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
8 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
10 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
10 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
11 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
11 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
12 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
13 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines