Bigg Boss OTT 3: बेघर होते ही अदनान ने खोली अरमान की पोल, Elvish Yadav को दे डाली धमकी

Adnaan Shaikh Eviction Interview: बिग बॉस ओटीटी 3 से बाहर हो चुके कंटेस्टेंट अदनान शेख ने एल्विश यादव, अरमान मलिक को लेकर काफी कुछ कहा है। इंटरव्यू में अदनान ने शॉकिंग खुलासे किए। उन्होंने एल्विश को सीधे-सीधे धमकी भी दे डाली। क्या कुछ कहा है अदनान ने इस रिपोर्ट में जानिए।

Adnaan Shaikh Eviction Interview

Adnaan Shaikh Eviction Interview: बिग बॉस ओटीटी 3 में हाल ही में अदनान शेख बाहर हो गए। अदनान 1 हफ्ते पहले ही शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर गए थे लेकिन पहले ही हफ्ते उन्हें घर से बेघर कर दिया। अब अदनान शेख ने अपने एविक्शन इंटरव्यू में शो से जुड़ी कुछ बातें बताई हैं। उन्होंने कई कंटेस्टेंट्स को लेकर भी अपनी राय दी है। क्या कुछ कहा है अदनान शेख ने इस रिपोर्ट में जानिए।

अदनान ने कहा शो के अंदर मैं किसी मकसद से तो नहीं गया था लेकिन मैं गेम जरूर खेलने गया था, अपने दोस्तों से मैंने शेयर की थीं कुछ चीजें। मैं चाहता हूं कि विशाल और लवकेश की दोस्ती ऐसे ही बाहर भी बरकरार रहे।

एल्विश का सिस्टम करुंगा हैंग- अदनान

एल्विश यादव पर हमला करते हुए अदनान शेख ने कहा कि सांप के जहर मामले में कौन अंदर गया है ये हर कोई जानता है। फैजल ने अपने तरीके से जवाब दिया है अभी मेरा जवाब देना बाकी है। उसकी जिंदगी पहले से ही काफी हैंग पड़ी है लेकिन मैं उसका सिस्टम और हैंग कर दूंगा।

अरमान मलिक पर भड़के अदनान शेख

वहीं अदनान शेख को लेकर अरमान मलिक ने काफी पर्सनल कमेंट्स किए थे। उन्होंने कहा था कि अदनान ड्रग्स केस में भी फंस चुका है। इसे लेकर जब अदनान से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अरमान मलिक को तो पहली फुरसत में बाहर निकलना चाहिए, क्योंकि उसने थप्पड़ मारा है। मैंने बाहर की बातें शेयर की थीं मैं कहीं ना कहीं गलत था लेकिन मैंने इतना बड़ा क्राइम नहीं किया था जिससे कि मुझे बाहर निकाला जाए।

थप्पड़ मारने को लेकर उन्होंने कहा कि जो शो का रूल है वो रूल ही है। थप्पड़ मारने के लिए अरमान मलिक को बाहर निकालना ही चाहिए था। अरमान से तो मेरा पर्सनल कुछ नहीं है। अगर एल्विश मुझसे माफी मांगेगा तो मैं उसे माफ करने के लिए तैयार हूं।

अरमान मलिक के पर्सनल कमेंट्स को लेकर अदनान ने कहा कि अरमान एक रेपिस्ट है वो खुद जेल जा चुका है तो उसे तो मेरे बारे में कुछ बोलने का हक ही नहीं है।

एल्विश यादव के लिए बनाया वीडियो

अदनान ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें वो एल्विश यादव को लेकर बात करते हुए नजर आ रहे हैं। अदनान वीडियो में कह रहे हैं कि ‘कुछ नकली गैंगस्टर्स की आवाज बहुत निकली है, सभी का हिसाब-किताब होगा। अब सभी का एक-एक करके इलाज करेंगे। मैंने बहुत सारी वीडियो देखे हैं। अब एक ही बार में सभी का सिस्टम हैंग करेंगे।’ इस वीडियो में अदनान सीधे-सीधे एल्विश को धमकी देते हुए नजर आ रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ