Aryan Khan पर ड्रग्स केस में सवाल उठाने वाले Elvish पर खुद उठे सवाल, पुराने वीडियो से भी हैंग हुआ Systumm

Elvish Yadav: सोशल मीडिया पर एल्विश का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एल्विश ने आर्यन खान का ड्रग्स केस में नाम आने पर मजाक बनाया था।

Elvish Yadav made roast video on Aryan Khan

Elvish Yadav made roast video on Aryan Khan

Elvish Yadav: फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव खूब चर्चा में है। एल्विश पर आरोप है कि उन्होंने सांपों की तस्करी और गैर कानूनी तरीके से रेव पार्टी आयोजित की। इस मामले में पांच लोगों समेत एल्विश के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज हुई है।

विज्ञापन

इस बीच सोशल मीडिया पर एल्विश का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एल्विश ने आर्यन खान और रिया चक्रवर्ती का ड्रग्स केस में नाम आने पर मजाक बनाया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

Elvish का पुराना वीडियो वायरल

दरअसल, सोशल मीडिया पर एल्विश का पुराना वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को उन्होंने 9 अक्टूबर 2021 को बनाया था। बता दें कि 2 अक्टूबर को आर्यन खान को क्रूड डग्स केस में एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। इस वीडियो में एल्विश ने कहा था कि आर्यन खान का सभी सपोर्ट कर रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि इसके आगे उन्होंने कहा था कि बॉलीवुड भी डिफेंड कर रहा है और ऐसा इसलिए क्योंकि वो ड्रग्स को नॉर्मलाइज करना चाह रहे हैं। वो ये बताना चाह रहे हैं कि 23 साल का बच्चा ही तो है यार। ड्रग्स ले ली तो क्या हो गया।

विज्ञापन

गले में सांप डाले हुए नजर आए यूट्यूबर 

इतना ही नहीं बल्कि एल्विश की बढ़ती मुश्किलों के बीच यूट्यूबर का एक और वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वो कभी गले में तो कभी हाथ में सांप लिए हुए हैं। इतना ही नहीं बल्कि इस वीडियो में उनके साथ एक विदेशी लड़की के अलावा कई लोग और भी नजर आ रहे है। वहीं, अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। साथ ही इस पर यूजर्स भी जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ