Manisha Rani: इन दिनों ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में मनीषा रानी का जलवा फैंस का खूब मनोरंजन कर रहा है। मनीषा का अंदाज लोगों को बेहद पसंद आता है।
टिक टॉक से बिग बॉस तक का सफर तय करने वाली मनीषा को अब फिल्मों के ऑफर मिलने शुरू हो गए हैं।
यह भी पढ़ें- Seema Haider की फिल्म का सीन लीक, रॉ एजेंट से बोलीं- लो…! हाफिज साहब जश्न की तैयारी कर रहे हैं
Manisha Rani को मिल रहे फिल्मों के ऑफर
बता दें कि मनीषा रानी को पसंद करने वालों की लिस्ट बहुत लंबी है। आम ही नहीं बल्कि कई हस्तियों के नाम भी इस लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। वहीं, ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के घर में भी मनीषा ने धमाल मचा रखा है। साथ ही वो कॉमेडी करती हैं, जिससे घर में पॉजिटिव माहौल बना होता है। अब मनीषा को फिल्मों के ऑफर मिलने शुरू हो गए हैं और लिस्ट में पांच फिल्में हैं। मतलब जैसे ही मनीषा शो से बाहर आएंगी तो उनके पास फिल्मों की लाइन होगी। हालांकि अभी इन फिल्मों को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता।
बचपन से ही डांस और एक्टिंग का शौक
इसके साथ ही बता दें कि मनीषा को बचपन से ही डांस और एक्टिंग का बहुत शौक है। साथ ही इस फिल्ड में वो अपना करियर भी बनाना चाहती है। एक इंटरव्यू में मनीषा ने बताया था कि जब टिक-टॉक बंद हुआ था, तो वो एकदम टूट-सी गई थी। मनीषा को लगा था कि अब वो क्या करेंगी और उन्होंने 5 दिनों तक कुछ नहीं खाया-पिया। लेकिन जैसे ही मनीषा एकदम अलग अंदाज में अपने फैंस के सामने आई तो उन्हें देख सब हैरान रह गए और अब वो बिग बॉस ओटीटी में अपना जलवा दिखा रही है।
आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता
बता दें कि फिलहाल मनीषा के पास 5 फिल्मों के ऑफर हैं। वहीं, अब देखने वाली बात होगी कि शो से बाहर आने के बाद वो क्या करती है। हालांकि इन फिल्मों को लेकर अभी आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता। इसके साथ ही बताते चलें कि मनीषा एक एनजीओ से भी जुड़ी हैं। एनजीओ में उनका पैसे से लेकर हर चीज में अहम योदगान है। साथ ही आज के समय में वो लाखों फैंस के दिलों की धड़कन बन चुकी है।
संबंधित खबरें
सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 hr agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 hr agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
4 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
4 hrs agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
5 hrs agoLIVE: 'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
6 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
6 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines