Seema Haider की फिल्म का सीन लीक, रॉ एजेंट से बोलीं- लो...! हाफिज साहब जश्न की तैयारी कर रहे हैं

MNS opposes Seema Haider film Karachi to Noida

सीमा हैदर की फिल्म और बॉलीवुड में उनकी एंट्री का मनसे ने विरोध किया है।

Seema Haider Film Scene Leaked: इन दिनों पाकिस्तान से अपने चार बच्चों को लेकर भारत आई सीमा हैदर खूब सुर्खियों में बनी हुई है। वहीं, अब सीमा अपने फिल्मी सफर के लिए तैयार है और इसके लिए सीमा ने अपने डायलॉग की रिहर्सल भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन

बता दें कि सीमा के पास उसके डायलॉग्स की स्क्रिप्ट भी है, लेकिन सीमा को अभी जांच एजेंसियों की रिपोर्ट का इंतजार करना होगा। इस बीच अब सीमा की स्क्रिप्ट लीक हो गई है।

विज्ञापन

Seema Haider की फिल्म का सीन हुआ लीक

बता दें कि सीमा की फिल्म का नाम A Tailor Murder Story है। वहीं, इस फिल्म में सीमा को ‘रॉ एजेंट’ का किरदार दिया गया है। बताते चलें कि सीमा को रॉ एजेंट के रूप मे पाकिस्तान के एक बाजार से दिल्ली में बैठे आईबी अफसर से बात करने का सीन दिया गया है। हालांकि प्रोडक्शन हाउस की ओर से फिल्म के कुछ संवाद भी रिवील किए गए है।

विज्ञापन
Seema Haider Film Scene Leaked

Seema Haider Film Scene Leaked

इस रोल में नजर आएंगी सीमा

बता दें कि फिल्म में सीमा रॉ एजेंट के रूप में ज्ञानवापी में वजूखाने विवादित को लेकर पाकिस्तान में चल रही साजिश को लेकर आईबी अफसर को सतर्क करती नजर आने वाली है। इतना ही नहीं बल्कि इसी हफ्ते फिल्म डायरेक्टर जयंत सिन्हा और भारत सिंह मुंबई से आकर सीमा का डायलॉग्स डिलीवरी टेस्ट भी लेने वाले हैं।

विज्ञापन

कैसा होगी ‘सीमा’ का पूरा सीन?

वहीं, अगर सीमा के सीन की बात करें तो दिल्ली में आईबी ऑफिसर का मोबाइल बज रहा है। आईबी ऑफिसर मोबाइल की स्क्रीन पर देखता है। कॉलिंग में नाम शो हो रहा है, BABY। कराची में मौजूद रॉ एजेंट मोबाइल फोन से नंबर डालय करती है। आईबी ऑफिसर कॉल पिक करता है। आईबी ऑफिसर- हैलो। रॉ एजेंट- हाफिज साहब जश्न की तैयारी कर रहे हैं। आईबी ऑफिसर- कब है जश्न। रॉ एजेंट- ईद मनाई जाएगी। बकरा ईद। आईबी ऑफिसर पूछता है- बकरा कहां से लाने का तैयारी है। इस पर रॉ अजेंट कहती है- सुना है काशी में फव्वारा बहुत खूबसूरत बना है वजूखाने में। आईबी ऑफिसर- ओह (गहरी सांस छोड़ते हुए) हम इस बार कुर्बानी नहीं होने देंगे। रॉ एजेंट- इंशाअल्लाह।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ