Arbaz Patel Talk About Girlfriend: ‘बिग बॉस मराठी 5′ (Bigg Boss Marathi 5) की कंटेस्टेंट निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) और उनके बॉय फ्रेंड अरबाज पटेल (Arbaz Patel) इन दिनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों के प्यार के फूल बिग बॉस के घर में ही खिले थे। हालांकि निक्की शो की विनर तो नहीं बनीं लेकिन लोगों के दिल को जरूर जीता। साथ ही अपना दिल किसी और को दे बैठीं। इसी के साथ ही बिग बॉस के घर में निक्की ने अपने एक्सपीरियंस के बारे में बात की और बताया कि दोनों के प्यार की शुरुआत कैसे हुई। साथ ही अभिजीत को लेकर अरबाज के गुस्से के बारे में भी बताया। आइए जानते हैं कि निक्की और अरबाज ने अपने रिश्ते पर क्या बोला…
निक्की और अरबाज ने लगाई अपने रिश्ते पर मोहर
निक्की तंबोली और अरबाज पटेल बिग बॉस मराठी 5 का हिस्सा रह चुके हैं। दोनों ने शो के अंदर काफी अच्छा खेल खेला और खेल-खेल में ही एक दूसरे को ही दिल दे बैठे। टेली टॉक से बातचीत के दौरान दोनों ने अपने प्यार और प्यार वाले रिश्ते पर मोहर लगा दी है। जी हां, उन्होंने अपने रिश्ते पर खुलकर बात की और बताया कि वो एक दूसरे से प्यार करते हैं। निक्की ने बताया कि वो काफी रिजर्व टाइप के इंसान हैं, ऐसे में उन्होंने शुरुआत में अपने प्यार का इजहार नहीं किया।
यह भी पढ़ें:दीपिका-युविका के बाद एक और एक्ट्रेस, के घर जन्मी बेटी, सोशल मीडिया पर दी गुड न्यूज
अरबाज को नहीं होता गुस्से पर कंट्रोल
अरबाज ने अपने बारे में खुलकर बात की और बताया कि उन्हें काफी गुस्सा आता है। उन्होंने बताया कि जब घर के अंदर उन्हें अभिजीत और निक्की के बीच नजदीकियां दिखी तो वो काफी गुस्से में आ गए थे। वो इतना गुस्से में थे कि कंट्रोल ही नहीं कर पाए और घर के अंदर कुर्सी और कीमती सामान तोड़ दिए। निक्की ने बताया कि वो इस बात से इतना डर गई थीं कि सदमे में ही आ गई थी।
अरबाज ने बताई अपनी फीलिंग
अरबाज पटेल ने निक्की को लेकर अपनी फीलिंग के बारे में बात की और बताया कि जब उन्होंने अभिजीत और निक्की के बीच नजदीकियां देखी तो वो काफी गुस्से में आ गए थे। उन्होंने कहा कि कोई भी अगर किसी से प्यार करता है तो वो अपने प्यार के पास किसी दूसरे मर्द को नहीं बर्दाश्त कर सकता। वही उनके साथ हुआ और वो अपना आपा खो बैठे।
यह भी पढ़ें: Ranbir Kapoor राम तो साउथ सुपरस्टार Yash बनेंगे रावण, एक्टर ने पहली बार किया कंफर्म
संबंधित खबरें
दिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
28 mins agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 hr agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
2 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
2 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
3 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
3 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
23 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines