Bigg Boss Kannada 12: साउथ सुपरस्टार किच्चा सुदीप का रियलिटी शो ‘बिग बॉस कन्नड़ 12’ को अभी टेलीकास्ट किया गया था. वहीं टीवी पर दस्तक देते ही शो को ऑफ एयर कर दिया गया है. इसके साथ ही बिग बॉस कन्नड़ 12 के सेट को सील भी कर दिया गया है. शो के कंटेस्टेंट्स को भी घर से बाहर निकाला गया. दरअसल किच्चा सुदीप का शो सरकारी कार्रवाई में फंस गया है. पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने के लिए अधिकारियों ने ‘बिग बॉस कन्नड़ 12’ के सेट को सील कर दिया है. फिलहाल शो को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?
क्या है पूरा मामला?
टाइम्स नवभारत की रिपोर्ट के अनुसार 7 अक्टूबर को कर्नाटक राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने शो के स्टूडियो को तुरंत बंद करने के निर्देश दिए. इसके बाद पुलिस ने रात में आकर बिग बॉस के घर में बैरिकेडिंग करके सेट को सील कर दिया. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के चलते ये कदम उठाया. जांच में पाया गया कि बिग बॉस की साइट पर 2 डीजल जनरेटर चल रहे थे, जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा था. इसके बाद बोर्ड ने सभी गतिविधियों को रोकने का आदेश दिया, जिसके बाद बिग बॉस के घर की लाइट्स भी काट दी गई.
यह भी पढ़ें: ‘हमने डिजाइनर कपड़े दिए फिर भी…’, Bigg Boss 19 में शहबाज ने एल्विश यादव पर निकाली भड़ास
कहां गए कंटेस्टेंट्स?
बिग बॉस के घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स को भी घर से जल्द ही निकाला जाएगा. सभी कंटेस्टेंट्स को ईगलटन रिजॉर्ट ले जाया गया है. बिग बॉस के सेट को पूरी तरह से खाली कर दिया गया है. जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती है और पर्यावरण मानकों का पालन करने के लिए साइट पर काम नहीं हो जाता, तब तक सेट को खाली रखा जाएगा. इसके बाद निर्देश के अनुसार ही आगे की प्रक्रिया की जाएगी. हालांकि अभी तक कोई सूचना सामने नहीं आई है कि ये शो वापस से शुरू होगा भी या नहीं.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 के नए कैप्टन के 3 दावेदार कौन, कैप्टेंसी टास्क में किसे-किसे नहीं मिला मौका?
कन्नड़ फैंस के लिए बड़ा झटका
बता दें बिग बॉस देखने वाले ऑडियंस काफी भारी संख्या में है. कन्नड़ के लोगों के बीच किच्चा सुदीप का ये रियलिटी शो काफी हिट है. हर साल इस शो में कन्नड़ इंडस्ट्री के जाने-माने सेलेब्स पार्टिसिपेट करते हैं. पूरे कर्नाटक में शो को अच्छी TRP मिलती है. शो के शुरू होते ही बंद हो जाना कन्नड़ फैंस के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है.
संबंधित खबरें
LIVE: आलिया भट्ट गोवा में फैमिली के साथ वेकेशन कर रहीं एन्जॉय
28 mins ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
43 mins agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
18 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
19 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
19 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
21 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
22 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
22 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
23 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines