Prateek Sehajpal React his Love Life: इंटरनेट सेंसेशन और बिग बॉस 15 फेम एक्टर प्रतीक सहजपाल (Prateek Sehajpal) की लव लाइफ एक बार फिर चर्चा में है। पिछले दिनों उनका एक वीडियो इंटरनेट पर लीक हुआ था जिसमें एक्टर किसी मिस्ट्री गर्ल के साथ रेस्टोरेंट में बैठे बात करते दिखे थे। इसके बाद से दोनों के बीच डेटिंग की खबरें आने लगीं। हालांकि अब प्रतीक ने इन खबरों पर रिएक्ट किया है। साथ ही वीडियो में दिख रही मिस्ट्री गर्ल कौन थी इस बारे में भी बात की है।
मिस्ट्री गर्ल संग दिखा क्लोज बॉन्ड
दरअसल, सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में प्रतीक सहजपाल और उस मिस्ट्री गर्ल का काफी क्लोज बॉन्ड देखने को मिला था। वीडियो देखने के बाद लोग भी यही अंदाजा लगा रहे हैं कि एक्टर चोरी-छिपे मिस्ट्री गर्ल को डेट कर रहे हैं। हालांकि सच क्या है खुद प्रतीक ने अपनी पोस्ट में बता दिया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।
यह भी पढ़ें: रणबीर और विक्की बने बेस्ट फ्रेंड? दोनों का ‘भरत मिलाप’ देख आलिया भी हुईं शॉक्ड
डेटिंग रूमर्स पर कही ये बात
प्रतीक सहजपाल ने डेटिंग रूमर्स को नकारते हुए सोशल मीडिया पर लंबी-चौड़ी पोस्ट लिखी है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, ‘हेलो.. उम्मीद करता हूं कि आप सभी लोग भी ठीक होंगे। मैं आपको कुछ बताना चाहता हूं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मैं एक लड़की का हाथ थामे रेस्टोरेंट में बैठा दिख रहा हूं। मैं क्लीयर करना चाहता हूं कि वो मेरे अपकमिंग वीडियो का एक हिस्सा है।’
प्रतीक सहजपाल ने अपनी पोस्ट में उस मिस्ट्री गर्ल के बारे में भी बताया। एक्टर ने कहा, ‘वीडियो में जिस लड़की का हाथ थामे हुए मैं दिख रहा हूं वह मेरी सिर्फ को-स्टार है। यह सिर्फ क्रिएटिव प्रोसेस का हिस्सा है, न कि मेरी पर्सनल लाइफ की झलक है। थैंक यू।’ प्रतीक सहजपाल ने अपनी पोस्ट से उन सभी खबरों पर विराम लगा दिया है, जिसमें कहा जा रहा था कि उनकी लव लाइफ में किसी लड़की की एंट्री हो गई है।
कई रिएलिटी शो में दिख चुके एक्टर
गौरतलब है कि प्रतीक सहजपाल की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उन्हें असली फेम रिएलिटी शो बिग बॉस 15 से मिला। वह बिग बॉस ओटीटी, खतरों के खिलाड़ी 12 और नागिन 6 में भी नजर आए थे। इसके अलावा वेब सीरीज में भी अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। उनकी बोल्ड पर्सनैलिटी को उनके फैंस भी काफी पसंद करते हैं।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
10 mins agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines