Ali Merchant Health Update: ‘बिग बॉस‘ (Bigg Boss) के घर में एक्ट्रेस सारा खान (Sara Khan) से शादी रचाने के बाद अली मर्चेंट (Ali Merchant) पूरी दुनिया में मशहूर हो गए। एक्टर यूं तो अब तक किसी सुपरहिट शोज का हिस्सा रहे हैं लेकिन उन्हें दो शोज की वजह से ज्यादा जाना जाता है। एक तो बिग बॉस और दूसरा कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का रियलिटी शो लॉक अप (Lock Upp)। इन दोनों ही शो में एक्टर की पर्सनल लाइफ खूब चर्चा में रही थी। वहीं, एक बार फिर अली मर्चेंट खबरों में छाए हुए हैं। अब एक्टर के साथ हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जिसे जानने के बाद उनके फैंस भी उनको लेकर चिंता में आ जाएंगे।
अली मर्चेंट को अचानक करवानी पड़ गई सर्जरी
अब अली मर्चेंट को लेकर एक बड़ी शॉकिंग खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि हाल ही में एक्टर की हालत कुछ ऐसी हो गई थी जिसके बाद उन्हें मेडिकल इमरजेंसी की वजह से तुरंत अपनी सर्जरी करवानी पड़ी। जी हां, एक्टर अली मर्चेंट की हाल ही में बैक की सर्जरी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर की पीठ पर करीब डेढ़ से दो इंच की सिस्ट हो गई थी। जिसकी वजह से इन्फेक्शन का डर लग रहा था और बाद में एक्टर को इसमें काफी दर्द भी होने लगा। अचानक उठे इस दर्द को एक्टर इग्नोर नहीं कर सके और उन्हें इमरजेंसी के कारण तुरंत इसकी सर्जरी करवानी पड़ी। बता दें, उनकी ये सर्जरी कामयाब रही और उनके इस सिस्ट को अब हटा दिया गया है।
अली मर्चेंट को सर्जरी में आए कई टांके
लेकिन इस सर्जरी में एक्टर को 8-10 टांके आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर की तबीयत अब पहले से ठीक है और वो धीरे-धीरे रिकवर हो रहे हैं। जैसे ही वो ठीक होंगे उन्हें अपने नए शो की शूटिंग शुरू करनी होगी। वर्क कमिटमेंट्स की वजह से वो इसे ज्यादा डिले नहीं कर सकते थे। बता दें, भले ही एक्टर के रास्ते में रुकावट आ रही हो लेकिन वो अभी भी अपने काम को लेकर जोश में बने हुए हैं। इंदौर में उनके अपकमिंग शो की शूटिंग होगी। अब फैंस एक्टर के सर्जरी के तुरंत बाद काम पर लौटने को लेकर स्ट्रेस में बने हुए हैं। हालांकि, एक्टर के करीबी ने रिवील किया है कि अली मर्चेंट अब बेहतर हैं। उनकी सेहत में सुधार है।
यह भी पढ़ें: Pankaj Udhas Last Rites: अंतिम विदाई में रो रोकर बेटी बेहाल, कौन-कौन से सेलेब्स पहुंचे?
एक्टर ने की तीन शादियां
ऐसे में अब वो पूरे जोश के साथ काम पर लौटेंगे और अपनी सेहत के साथ-साथ शो पर फोकस करेंगे। अब उनके चाहने वाले उनके जल्द रिकवर होने की दुआ कर रहे हैं। साथ ही उनके इस नए शो के लिए मुबारकबाद देते हुए भी नजर आ रहे हैं। बता दें, बीते साल भी एक्टर खूब लाइमलाइट में बने हुए थे। उन्होंने पिछले साल तीसरी बार शादी की थी। अली मर्चेंट की गर्लफ्रेंड अंदलीब जैदी संग निकाह करने की खबरों ने काफी तूल पकड़ा था। ये खबर सुन सभी लोग चौंक गए थे।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
13 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
14 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
16 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
17 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
18 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
19 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
19 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
19 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines