Bigg Boss Couple Breakup: बिग बॉस सीजन 19 का आगाज होने वाला है। हर साल इस शो में कई रिश्ते बनते हैं और कुछ रिश्ते घर से बाहर निकलते ही दम भी तोड़ देते हैं। इस बार भी शो में कुछ कंटेस्टेंट्स के बीच नजदीकियां बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। तो चलिए इससे पहले इस घर में कुछ नए रिश्ते बने, उससे पहले ये जान लेते हैं कि बीबी हाउस के कौन-से 5 रिश्ते बिखर चुके हैं? इस लिस्ट में 5 ब्रेकअप कर चुके कपल्स के नाम शामिल हैं।
पवित्रा पुनिया और एजाज खान
इन दोनों के बीच प्यार की शुरुआत इसी शो से हुई थी। देखते ही देखते दोनों शो में दिल हार बैठे थे और प्रपोजल भी हो गया था। इसके बाद पब्लिक्ली अपना रिलेशनशिप एक्सेप्ट करने और लिव-इन में रहने के बावजूद इन दोनों की राहें अलग हो गईं। इस कपल का ब्रेकअप शादी से कुछ समय पहले हुआ और दोनों सगाई भी कर चुके थे।
माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा
माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा के अफेयर ने ‘बिग बॉस 13’ में खूब सुर्खियां बटोरी थीं। माहिरा ने कभी इस बात को कबूल नहीं किया कि वो पारस को डेट कर रही थीं। हालांकि, पारस इस बात को ऑफिशियली एक्सेप्ट कर चुके हैं कि उन्होंने माहिरा को कई साल तक डेट किया और अब दोनों ब्रेकअप कर चुके हैं।
गौहर खान और कुशाल टंडन
गौहर खान एक वक्त पर कुशाल के लिए न सिर्फ सलमान खान और बाकी घरवालों से भिड़ने के लिए तैयार थीं, बल्कि वो अपने बॉयफ्रेंड के लिए ये शो छोड़ने तक के लिए राजी थीं। दोनों की मुलाकात इस शो पर हुई थी। इसके बाद दोनों एक-दूसरे के इश्क में कैद हो गए। हालांकि, इनके रिश्ते का अंत दर्दनाक ही साबित हुआ।
ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल
ईशा ने समर्थ को नेशनल टीवी पर बॉयफ्रेंड मानने से मना कर दिया था। हालांकि, बाद में ड्रामा होने के बाद दोनों नेशनल टीवी पर काफी रोमांटिक होते हुए भी नजर आए थे। ये बात अलग है कि शो से बाहर आते ही इनके रिश्ते को नजर लग गई और इनका ब्रेकअप हो गया। आज ये दोनों एक-दूसरे का चेहरा तक नहीं देखना चाहते।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss का घर इन 6 सेलेब्स को नहीं आया रास, मनहूसियत के कारण दुनिया को कहा अलविदा
आसिम रियाज और हिमांशी खुराना
‘बिग बॉस 13’ में एक और जोड़ी बनी थी। हिमांशी ने आसिम के लिए अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप कर लिया था। लेकिन कुछ साल आसिम को डेट करने के बाद हिमांशी का उनसे भी ब्रेकअप हो चुका है। दोनों अलग-अलग धर्म से होने के कारण जुदा हुए हैं और अब इनके बीच काफी कड़वाहट है।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
4 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines