Laughter Chefs पर हादसे के बाद कैसी है Sudesh Lehri की हालत? Nia Sharma ने घर जाकर किया पता

Nia Sharma Apologises To Sudesh Lehri: ‘लाफ्टर शेफ्स’ इन दिनों फैंस को काफी एंटरटेन कर रहा है। शो में सुदेश लहरी के साथ हाल ही में एक हादसा हो गया जिसके बाद उन्हें सेट छोड़कर जाना पड़ा। अब शो में उनकी पार्टनर सुदेश लहरी के घर पर उनका हाल-चाल जानने के लिए पहुंची हैं।

निया शर्मा ने सुदेश लहरी से मांगी माफी

निया शर्मा ने सुदेश लहरी से मांगी माफी

Nia Sharma Apologises To Sudesh Lehri: ‘लाफ्टर शेफ्स’ में हाल ही में कंटेस्टेंट सुदेश लहरी के साथ हादसा हो गया था जहां उन्हें गलती से उनकी पार्टनर निया शर्मा से धक्का लग गया। इसके बाद सुदेश लहरी के घुटने से काफी खून बहा था। इस घटना के बाद उनकी पार्टनर निया शर्मा काफी दुखी हो गई थीं। निया खुद को जिम्मेदार ठहराते हुए काफी रोई थीं। अब निया सुदेश लहरी के घर पहुंची हैं जहां उन्होंने कॉमेडियन का हाल-चाल जाना साथ ही उनके पूरे परिवार से भी मिलीं। क्या है पूरा मामला चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन

सुदेश लहरी के घर पहुंचीं निया शर्मा

कॉमेडियन सुदेश लहरी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें वो एक्ट्रेस निया शर्मा के साथ दिखाई दे रहे हैं। निया शर्मा सुदेश के घर पर गईं उनकी हेल्थ का अपडेट लेने के लिए जहां वो उनके पूरे परिवार से मिलीं। इस दौरान ‘लाफ्टर शेफ्स’ की इस जोड़ी में खूब मस्ती और मजाक देखने को मिला। निया शर्मा ने इस दौरान सुदेश जी की चोट दिखाई जो उन्हें शो के दौरान लगी थी।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sudesh Lehri (@realsudeshlehri)

सुदेश लहरी ने दिया हेल्थ अपडेट

सुदेश लहरी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि अब मैं बिल्कुल ठीक हूं। उन्होंने वीडियो में कहा कि हम एक एक्ट कर रहे थे जिस दौरान ये हादसा हुआ। इससे गलती से मुझे थोड़ा तेज धक्का लग गया जिसके बाद ये सब हो गया। इसके तुरंत बाद निया शर्मा कहती हैं कि चोट लगने के बावजूद इतना तो ये नहीं रोए होंगे जितने आंसू मैंने बहा दिए थे। निया शर्मा और सुदेश लहरी का ये बॉन्ड फैंस को काफी पंसद आ रहा है। आपको बता दें जल्द ही सुदेश लहरी शो की शूटिंग फिर से शुरू कर देंगे।

विज्ञापन

निया ने सुदेश लहरी को कहा सॉरी

सुदेश लहरी को चोट लगने के बाद निया फूट-फूट कर रोते हुए नजर आई थीं। वो लगातार सुदेश जी से माफी मांगती रहीं। इसके अलावा एक वीडियो पर सुदेश ने कमेंट किया था कि वो लाफ्टर शेफ्स की शूटिंग को बहुत मिस कर रहे हैं जिसपर निया शर्मा ने रिप्लाई करते हुए कहा कि मेरी वजह से आपका एपिसोड मिस हो गया। मुझे एक बार फिर माफ कर दीजिए आप। फैंस इस जोड़ी के बीच प्यार को देखने के बाद सोशल मीडिया पर इनकी नजर भी उतार रहे हैं।

Nia Sharma Apologises to Sudesh Lehri

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ