Bigg Boss Contestant Who Fought With Salman Khan: बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) का इन दिनों हाइप चल रहा है, जिसका फिनाले करीब है। ऐसे में सभी कंटेस्टेंट के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। इसी बीच आज हम उन कंटेस्टेंट के बारे में बात करने जा रहे हैं जिन्हें सलमान खान से पंगा लेना भारी पड़ा। इस लिस्ट में एक नहीं बल्कि कई नाम हैं। आज हम बिग बॉस 18 की कंटेस्टेंट के ही शुरुआत करने वाले हैं जिन्हें सलमान से बहस करना भारी पड़ा। चलिए फिर देर किस बात की जल्दी से जान लेते हैं नाम…
1. कशिश कपूर
बिग बॉस 18 में कशिश कपूर की बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी। उन्होंने शो में आते ही अपनी बोल्डनेस से इंटरनेट का पारा हाई कर दिया था। वहीं अपने बदतमीज रवैये से सलमान खान का दिमाग भी गरम कर दिया था। इसी की सजा थी कि उन्हें शो से बाहर कर दिया गया। इसका असर उनके करियर पर भी पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: Karanveer के 5 पलटवार, सलमान भी हैरान, मुंह ताकते रह गए घरवाले
2. रुबीना दिलैक
अगला नाम है रुबीना दिलैक का जो ‘बिग बॉस 14’ में बतौर कंटेस्टेंट आई थीं। शो के दौरान सलमान और रुबीना के बीच बहस हो गई थी। सलमान ने इसके लिए उन्हें खूब सुनाया भी था, हालांकि रुबीना ने इसकी शिकायत बिग बॉस से की थी। लेकिन भाईजान तो भाईजान हैं, उन्होंने एक्ट्रेस से कह दिया- ‘सामान पैक करो और निकल जाओ बाहर।’ इस बहस का भुगतान उन्हें बाद में भी करना पड़ा और इंडस्ट्री में उन्हें लंबे समय तक काम नहीं मिला, हालांकि अब वो काम पर वापस लौट आई हैं।
3. गौहर खान
बिग बॉस 14 में ही गौहर खान भी आई थीं, जो अपने एटीट्यूड की वजह से चर्चा में आ गई थीं। गौहर ने कुशाल टंडन को सपोर्ट करते हुए सलमान खान से ऊंची आवाज में बात की जिसका नतीजा उन्हें शो से बाहर निकलने के बाद भुगतना पड़ा। एक्ट्रेस लंबे समय तक काम के लिए तरस गईं, हालांकि अब वो वेब सीरीज आदि में काम कर रही हैं।
4. करिश्मा तन्ना
अब बात कर लेते हैं बिग बॉस 8 की कंटेस्टेंट करिश्मा तन्ना की। शो में करिश्मा की लड़ाई गौतम गुलाटी के साथ हुई जिसमें उन्होंने सारी हदें पार कर दी थी। इस विवाद के लिए सलमान खान ने वीकेंड का वार में करिश्मा को जमकर लताड़ भी लगाई थी। एक्ट्रेस को शो से बाहर आने के बाद सलमान से पंगा लेने का नतीजा भुगतना पड़ा और वो काम के लिए परेशान हो गईं।
5. हेयर स्टाइलिस्ट सपना भवनानी
सलमान खान रियलिटी शो बिग बॉस को काफी लंबे समय से होस्ट कर रहे हैं। बिग बॉस 6 में भी बतौर होस्ट वही थे, जिसमें हेयर स्टाइलिस्ट सपना भवनानी भी बतौर कंटेस्टेंट आई थीं। उनका भी सलमान से शो में पंगा हो गया जिसके बाद इंडस्ट्री में वो काम के लिए परेशान हो गईं। ऐसे और भी कई कंटेस्टेंट हैं जिन्होंने सलमान खान से पंगा लिया।
यह भी पढ़ें: श्रुतिका-चाहत के बाद अब ये 2 कंटेस्टेंट हो सकते हैं बेघर? फिनाले में ये होंगे टॉप 5 घरवाले
संबंधित खबरें
Drishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
25 mins agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
8 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
11 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
12 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
13 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
14 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
15 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
17 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
18 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines