Madhurima Tuli Public Apology To Hrithik Roshan: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) से आज एक मशहूर एक्ट्रेस ने हाथ जोड़कर माफी मांगी है। अब एक्ट्रेस ने एक पब्लिक अपोलोजी जारी कर 2 साल पहले हुए एक किस्से पर अपनी सफाई पेश की है। ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि बिग बॉस (Bigg Boss) फेम मधुरिमा तुली (Madhurima Tuli) हैं। अब मधुरिमा ने सबके सामने ऋतिक रोशन से माफी मांगी है। लेकिन एक्ट्रेस ने ऐसा क्यों किया? मधुरिमा से ऐसी कौन- सी गलती हो गई थी, जिसकी वजह से वो 2 साल बाद भी माफी मांगने पर मजबूर हो गई हैं ये अब उन्होंने खुद रिवील किया है।
मधुरिमा ने ऋतिक से मांगी माफी
एक नोट जारी करते हुए एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, ‘हाय ऋतिक, मेरा एक कन्फेशन है। 2 साल पहले मैं आपसे टकराई थी, और मुझे लगता है में पूरी तरह से जम गई थी। उस दिन से मैं ये सोचकर गिल्टी महसूस कर रही हूं कि आपने सोचा होगा कि मैं कितनी रुड हूं या हो सकता है कि आप इस बारे में भूल भी गए हों। लेकिन मैं आप तक ये बात पहुंचना चाहती हूं कि मैं वाकई फ्रीज हो गई थी। वैसे मैं ‘कहो ना प्यार है’ (Kaho Naa Pyaar Hai) से आपकी बहुत बड़ी फैन हूं।
क्या है मामला?
मधुरिमा तुली ने आपने इस नोट में आगे लिखा, ‘मैं नहीं जानती कि आपको कैसे अप्रोच करूं। तो मुझे लगा कि ये सबसे बेहतरीन प्लेटफॉर्म है ये मैसेज आप तक भेजने के लिए। मुझे उम्मीद है कि आप मुझे माफ कर देंगे। आपकी प्यारी, मधुरिमा तुली (अभी भी आपकी फैन हूं)। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने ऋतिक रोशन को टैग कर हाथ जोड़कर माफी मांगी है और एक गुलाब का फूल भी लगाया है। हालांकि, अभी तक उनकी इस माफी पर ऋतिक रोशन का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है लेकिन पब्लिक रिएक्शन जरूर आ गया है। सोशल मीडिया यूजर्स मधुरिमा के इस माफीनामे को पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ‘Pawan Singh मुर्दाबाद’, काराकाट में एक्टर और भोजपुरी सिंगर Anupama Yadav के खिलाफ हुई जनता?
क्या पब्लिसिटी स्टंट है मधुरिमा की माफी?
एक शख्स ने एक्ट्रेस का मजाक बनाते हुए कहा, ‘बहुत अच्छा हुआ आपने कबूल कर लिया। बेचारा ऋतिक 2 साल से टेंशन में था। ऐसी क्या गलती हो गई जो तुमने उसे इग्नोर किया।’ एक ने मजे लेते हुए कहा, ‘विशाल आदित्य कुमार कोने में रो रहे हैं।’ एक बोला, ‘अगर ऋतिक ने जवाब नहीं दिया तो यह काफी शर्मनाक होगा।’ एक यूजर ने लिखा, ‘अरे मधुरिमा तुली मैं तब से आपका फैन हूं जब आपने बिग बॉस में विशाल को फ्राई पैन से पीटा था।’ एक ट्रोलर बोला, ‘दीदी सलमान खान ने करियर खत्म कर दिया तो ऋतिक रोशन भी कुछ नहीं कर पाएगा।’ अब लोग एक्ट्रेस के इस पोस्ट को पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
1 hr agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
2 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
3 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
3 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
4 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
4 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
5 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
7 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
8 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines