‘बिग बॉस 7’ फेम एक्टर एजाज खान इस वक्त बेहद खुश हैं। उनकी पत्नी फॉलन गुलीवाला को 6 महीने बाद जेल से रिहाई मिली है। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एजाज खान की पत्नी के जेल से बाहर आने पर सभी इमोशनल होते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें, एजाज खान की पत्नी फॉलन गुलीवाला को उनके घर पर पड़ी रेड के बाद ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया था। घर से ड्रग्स जब्त करने के बाद पुलिस ने फॉलन को अरेस्ट कर लिया था। इसके बाद वो 6 महीने मुंबई की भायखला जेल में बिताकर आई हैं।
बीवी के जेल से बाहर आने पर एजाज खान ने लुटाया प्यार
अब बाहर आते ही एजाज खान ने उनका बेहद प्यार से स्वागत किया। एक्टर अपनी बीवी को लेने फूलों का गुलदस्ता लेकर गए थे। अब एजाज खान ने खुद एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इसमें एक्टर नंगे पांव चल रही अपनी बीवी को अपने हाथों से जूती निकालकर देते हैं। इसके बाद वो बीवी को थामकर चलते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि फॉलन गुलीवाला जैसे ही अपने ससुर को देखती हैं, वो उन्हें गले लगा लेते हैं।
ससुर और बेटे के गले लग इमोशनल हुईं एजाज खान की बीवी
फिर अपने बेटे और बाकी परिवार को भी फॉलन गुलीवाला बड़े प्यार से गले लगाती हैं और भावुक हो जाती हैं। इस इमोशनल मोमेंट के बाद एक्टर अपनी पत्नी को गाडी तक छोड़कर आते हैं और फिर उनके साथ बैठकर घर निकल जाते हैं। इस दौरान इन दोनों ने मीडिया के सवालों के भी जवाब दिए हैं। अब इस वीडियो को शेयर करते हुए एजाज खान ने कैप्शन में लिखा, ‘तमाम तूफानों के बाद, आज एक नया चैप्टर शुरू हो रहा है। वेलकम बैक, माई लव। एक साथ मजबूत हैं, हमेशा।’
यह भी पढ़ें: ड्रग्स केस में गिरफ्तारी के तुरंत बाद साउथ रैपर पर हुआ एक और केस, चेन में लटका मिला टाइगर का दांत
फैंस ने दी बधाई
अब एजाज खान की बीवी का जेल से बाहर आने का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर फैंस रिएक्ट करते हुए भी नजर आ रहे हैं। कोई एजाज खान और उनकी बीवी को बधाई दे रहा है, तो कोई उनका स्वागत करता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर खुशी का माहौल दिखाई दे रहा है। फैंस इन दोनों की जोड़ी के लिए भी दुआएं मांग रहे हैं।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
13 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
14 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
15 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
16 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
17 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
18 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
19 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
19 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
20 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines