ड्रग्स केस में गिरफ्तारी के तुरंत बाद साउथ रैपर पर हुआ एक और केस, चेन में लटका मिला टाइगर का दांत

साउथ के मसहूए रैपर वेदान को ड्रग्स केस में थोड़ी सी राहत मिलते ही, एक और केस में गिरफ्तार कर लिया गया है। रैपर पर टाइगर का दांत रखने का आरोप लगा है।

Rapper Vedan

Rapper Vedan File Photo

विज्ञापन

सोमवार को केरल के मशहूर रैपर मुरली उर्फ वेदान की गिरफ्तारी की खबर सामने आई थी। खुफिया जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने वेदान के फ्लैट पर छापेमारी की और इस दौरान उन्हें काफी कुछ मिला। रैपर वेदान के घर से पुलिस को 5 ग्राम गांजा मिला था। इसके अलावा 9 लाख रुपये कैश भी मिले थे। इसके बाद पुलिस ने रैपर समेत आठ और लोगों को अरेस्ट किया था। अब वेदान को लेकर एक और जानकारी सामने आई है, उनकी मुश्किलें अब पहले से ज्यादा बढ़ गई हैं।

ड्रग्स केस में मिली जमानत तो बाघ के दांत रखने के लिए गिरफ्तार

दरअसल, अब जानकारी सामने आई है कि रैपर वेदान को वन विभाग के अधिकारियों ने आज यानी मंगलवार को बाघ के दांत वाले पेंडेंट के लिए गिरफ्तार किया है। अब इस मामले में रैपर से उनसे पूछताछ की जा रही है। रैपर ने ये पेंडेंट पहना हुआ था जिसमें बाघ का दांत था। बताया जा रहा है कि रैपर वेदान को जल्द ही पेरुम्बावूर में प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। इस गिरफ्तारी से पहले ही रैपर जमानत पर बाहर आए थे। बेल मिलते ही वन विभाग ने वेदान को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन

रैपर के पेंडेंट में मिला बाघ का दांत

अब इस मामले पर वेदान का कहना है कि ये टाइगर के दांत वाला पेंडेंट उन्हें एक फैन ने दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वन विभाग ने हैदराबाद की एक लैब में साइंटिफिक जांच के बाद कन्फर्म किया है कि पेंडेंट में बाघ का दांत ही है। ऐसे में अब रैपर पर शिकार करने और वन्यजीव चीजों को गैरकानूनी तरीके से रखने से जुड़ी धाराएं लगाई गई हैं। अब रैपर की मुश्किलें वाकई काफी ज्यादा बढ़ गई हैं।

विज्ञापन

रैपर पर लग सकते हैं संगीन आरोप

आपको बता दें, अब रैपर पर भारत के कड़े वन्यजीव संरक्षण कानूनों के तहत आरोप लग सकते हैं। बाघ के नाखून या दांत रखने पर जमानत नहीं मिलती। ये एक बड़ा अपराध है, जिसके बाद रैपर मुरली उर्फ वेदान का करियर और उनकी जिंदगी दोनों बर्बाद हो सकते हैं। हालांकि, अभी इस केस की जांच चल रही है और आगे और भी कई खुलासे हो सकते हैं।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ